अजिंक्य रहाणे ने टीम मैनेजमेंट पर साधा निशाना, इस गेंदबाज के समर्थन में उठाई आवाज

IND vs SL: कुलदीप यादव को भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं. ऐसे में अब अजिंक्य रहाणे ने कुलदीप को ज्यादा मौके न मिलने पर टीम मैनेजमेंट को घेरा है. उन्होंने कुलदीप की तारीफ करते हुए टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है.

Image Credit: X

Image Credit: X

टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम को लेकर चिंता जताई है और उन्होंने टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है. रहाणे को लगता है कि एक भारतीय गेंदबाज को टीम इंडिया में कम मौके मिल रहे हैं, जबकि ये गेंदबाज विकेट लेने में माहिर है. कुलदीप यादव को लेकर उन्होंने अपना बयान दिया है, जिन्होंने भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच खेले गए मुकाबले में भाग लिया था. हालांकि दूसरी पारी में उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?

इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि कुलदीप ने पिछले चार-पांच सालों में अपने खेल में काफी सुधार किया है. उन्होंने हवा में अपनी गेंद की गति पर काम किया है. प्लेइंग इलेवन में बार-बार अंदर-बाहर होने वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए यह मुश्किल होता है क्योंकि क्रिकेट लय का खेल है.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “हर दिन गेंद आपके हाथ से एक ही तरह से नहीं निकलती. लगातार खेलने से धीरे-धीरे लय आ जाती है और आप लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं. मैं कुलदीप के सुधार से बहुत खुश हूं. जब भी उन्हें सफेद गेंद के क्रिकेट में मौका मिला, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. अब वह पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वासी है. साथ ही, उसके लिए यह मुश्किल भी है क्योंकि उसे लगातार पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं.”

विज्ञापन

अभ्यास मैच में कुलदीप का प्रदर्शन

कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच की पहली पारी में 18 ओवर में 76 रन खर्च किए और 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. लेकिन दूसरी पारी में टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह आकिब नबी को गेंदबाजी विभाग में शामिल किया. इसलिए कुलदीप एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं कर सके. इससे पहले भी टीम इंडिया में कुलदीप को नजरअंदाज ही किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ