IND vs SA: भारत से मिली करारी हार के बाद एडेन मार्करम ने दिया बड़ा बयान, मैच गंवाने की बताई असली वजह

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था, जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरा मुकाबला जीता था. वहीं 14 दिसंबर को खेले गए तीसरे मुकाबले को भारत ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस मैच के बाद एडेन मार्करम ने बड़ा बयान दिया है.

सूर्यकुमार यादव और एडेन मार्करम

सूर्यकुमार यादव और एडेन मार्करम

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला गया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. इस मैच में पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया. इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दमखम दिखाते हुए मुकाबला जीत लिया. हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्रकम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मैच हारने की असली वजह भी बताई है.

विज्ञापन

एडेन मार्करम ने क्या कहा?

7 विकेट से मिली करारी शिकस्त के बाद एडेन मार्करम ने कहा कि कहना मुश्किल है. शुरुआत में हालात काफी कठिन थे, देखते ही देखते 4/5/6 विकेट गिर गए. यह चुनौतीपूर्ण था. हमें इन परिस्थितियों से निपटने के तरीके खोजने होंगे. अगर हम 140-150 रन भी बना लेते तो हम मैच में मजबूती से बने रहते. शुरुआत बेहतर हो सकती थी और शुरुआती 3-4 ओवरों में गेंदबाजी में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. कुल मिलाकर मार्कम ने पहले खराब बल्लेबाजी और बाद में खराब गेंदबाजी को हार की असली वजह बताई है. शुरुआती 3-4 ओवर में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को बैकफुट पर कर दिया था.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 117 रन बनाए थे. सबसे ज्यादा रन अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम ने बनाए. उन्होंने 46 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए थे. इसके अलावा क्विंटन डीकॉक ने 1, रीजा हेंड्रिक्स ने 0, डेवाल्ड ब्रेविस ने 2 और ट्रिस्टन स्टब्स 9 रन बनाकर चलते बने. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 120/3 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 35 और शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में नाबाद 25 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ