संजीव गोयनका ने इस खिलाड़ी को बनाया अपनी टीम का नया कप्तान, दो बार जीत चुके हैं खिताब
Aiden Markram: साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एडेन मार्करम को इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का नया कप्तान बनाया गया है. मार्करम आईपीएल में लखऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हैं और SA20 में डरबन सुपर जायंट्स के भी कप्तान हैं.
Aiden Markram Manchester Super Giants New Captain: साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एडेन मार्करम को इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) का नया कप्तान नियक्त किया गया है. मार्करम द हंड्रेड 2026 में सुपर जायंट्स टीम की कप्तान संभालते हुए नजर आएंगे. सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार (10 जुलाई) को इस बात की पुष्टि की है. संजीव गोयनका सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के मालिक हैं. 31 वर्षीय मार्करम आईपीएल में लखऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते हैं और SA20 में डरबन सुपर जायंट्स के भी कप्तान हैं.
एडेन मार्करम बने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान
द हंड्रेड 2026 के लिए एडेन मार्करम को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी सौंपी गई है. 21 जुलाई से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए फ्रेंचाइजी ने मार्करम को 2 लाख पाउंड में खरीदा है और यह उनका डेब्यू सीजन होगा. द हंड्रेड के अलावा, वह IPL और SA20 में भी सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. मार्करम के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है. साउथ अफ्रीका टी20 टीम के कप्तान SA20 में डरबन सुपर जायंट्स के भी कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में डरबन की टीम SA20 2025-26 में उपविजेता रही थी. इससे पहले उन्होंने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स इस्टरन कैप को लगातार दो बार (2023 और 2024) SA20 का खिताब जीताया था.
कप्तानी के साथ-साथ एडेन मार्करम ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है. मार्करम के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 238 मैचों की 223 पारियों में 136.17 के स्ट्राइक रेट से कुल 5989 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 38 अर्धशतक भी शामिल हैं. उनके नाम IPL 69 मैचों में 1671 रन और SA20 में 45 मैचों 1276 रन दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने टी20 में गेंदबाजी करते हुए 48 विकेट भी हासिल किए हैं.

---विज्ञापन---
A new era begins 🔥
Leading from the front — Aiden Markram is the new captain of the Manchester Super Giants men’s team ❤️💙 pic.twitter.com/heKEWol0bw
— Manchester Super Giants (@ManchesterSG100) July 10, 2026
मार्करम का शानदार टी20 करियर
कप्तानी के साथ-साथ एडेन मार्करम ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है. मार्करम के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 238 मैचों की 223 पारियों में 136.17 के स्ट्राइक रेट से कुल 5989 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 38 अर्धशतक भी शामिल हैं. उनके नाम IPL 69 मैचों में 1671 रन और SA20 में 45 मैचों 1276 रन दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने टी20 में गेंदबाजी करते हुए 48 विकेट भी हासिल किए हैं.
हिंदी न्यूज़/खेल/संजीव गोयनका ने इस खिलाड़ी को बनाया अपनी टीम का नया कप्तान, दो बार जीत चुके हैं खिताब
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.