IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा 5वां टी20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 0-3 से पिछड़ चुकी है और अब टीम हर हाल में 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में जीत हासिल कर अपना सम्मान बचाना चाहेगी. यहां जानिए कब और कहां खेला जाएगा 5वां टी20 मुकाबला.

IND vs ENG (Image generated by AI)
1 / 8
IND vs ENG (Image generated by AI)

India vs England 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सीरीज का पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ गया और फिर लगातार तीन मुकाबलों में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी. ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया है. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.  

विज्ञापन

जीत का स्वाद चखना चाहेगी टीम इंडिया

जीत का स्वाद चखना चाहेगी टीम इंडिया2 / 8

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद यूके दौरे पर गई टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में लगातार हार मिली है. भारतीय टीम पिछले 6 मैचों में से 5 हार चुकी है, जबकि एक बारिश में धुल गया. ऐसे में अब टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा 5वां टी20 मुकाबला?

कब और कहां खेला जाएगा 5वां टी20 मुकाबला?3 / 8

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला शनिवार, 11 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमें साउथेम्प्टनम के द रोज बाउल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?4 / 8

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा, तीसरा और चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू हुआ था, लेकिन 5वें टी20 मुकाबले के समय में बदलाव हुआ है. भारत बनाम इंग्लैंड 5वां टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इकके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा.

विज्ञापन

टीवी पर कहां देखें लाइव?

टीवी पर कहां देखें लाइव?5 / 8

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले 5वें टी20 मुकाबले को भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?6 / 8

भारतीय फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. वहीं, अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड7 / 8

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर.

इंग्लैंड का स्क्वॉड

इंग्लैंड का स्क्वॉड8 / 8

हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन