‘टीम इंडिया का बेस्ट दिखना बाकी, सेमीफाइनल नहीं फाइनल भी पक्का …’ पाकिस्तानी दिग्गज ने की मोहम्मद आमिर की खिंचाई

T20 World Cup 2026: 1 मार्च को करो या मरो मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई, जिसके बाद पाकिस्तान में मोहम्मद आमिर की खिंचाई शुरू हो गई. आमिर की भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी.

Cricket News - 2026-03-02T103207.541

T20 World Cup 2026: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. टीम इंडिया ने 5 विकेट से वेस्टइंडीज को रौंदा. अब सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड के खिलाफ 5 मार्च को होगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारत की चर्चा पाकिस्तान में भी हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अहमद शहजाद ने अब मोहम्मद आमिर की खिंचाई की है. शहाजाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए आमिर के मजे लिए हैं.

विज्ञापन

अहमद शहजाद ने लिए मजे

अहमद शहजाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि आमिर की सारी भविष्यवाणी फेल हो गई. आज आपके सारे तुक्के फेल हो गए. क्योंकि हमने आपको बोला था कि भारत को आप आसान न लीजिए. भारत एक मजबूत स्ट्रक्चर के साथ आता है. भारत के खिलाड़ियों को आइडिया है कि कैसे अंडरप्रेशर में खेलना है.

विज्ञापन

भले ही भारत के पास गेंदबाजी मजबूत नहीं है. लेकिन उनकी बैटिंग काफी मजबूत है.भारत ने पाकिस्तान को 3 बार एशिया कप 2025 में हराया और अब वर्ल्ड कप में भी हराया. भारत ने अपना बेस्ट प्रदर्शन बचाकर रखा है. शहजाद को पूरी उम्मीद है कि भारत फाइनल भी खेलेगा.

बता दें कि सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारत की उम्मीदें सेमीफाइनल के लिए कम हो गई थी. लेकिन टीम ने फिर जोरदार वापसी की और पहले जिम्बाब्वे को हराया और बाद में वेस्टइंडीज को धूल चटाकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया.

विज्ञापन

मोहम्मद आमिर ने दिया था बयान

इससे पहले मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी. उन्होंने ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में पहुंचने की बात की थी. ऐसे में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद उनके हमवतन अहमद शहजाद ने ही आमिर के मजे ले लिए. भारतीय टीम 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ेगी. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ