Afghanistan vs Sri Lanka Series: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो चुका है और कई टीमें अब अपने आगामी सीरीज की तैयारी में जुट गई हैं. इसी बीच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 13 मार्च से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा सकता है. हालांकि, दोनों देशों के बोर्ड ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण पोस्टपोन हो सकती है सीरीज
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान और श्रीलंका दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हैं कि पश्चिम एशिया में चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच UAE में सीरीज कराना संभव नहीं है. फिलहाल दोनों बोर्ड अन्य विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन लॉजिस्टिक की वजह से सीरीज को कहीं और शिफ्ट करना आसान नहीं लग रहा. दोनों टीमों के बीच यूएई में कुल 6 व्हाइट-बॉल मैच खेलना तय था, लेकिन अब जियोपॉलिटिकल टेंशन की वजह से ये सभी मुकाबले पोस्टपोन किए जा सकते हैं.
13 मार्च से शुरू होने वाली थी सीरीज
इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होने वाली थी. टी20I के सभी मैच शारजाह में 13, 15 और 17 मार्च को खेले जाने थे, जबकि तीन वनडे मैच दुबई में 20, 22 और 25 मार्च को होने वाले थे. लेकिन अब इस सीरीज को निर्धारित समय पर खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. इससे पहले, नेपाल में ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के छह मैच, जिनमें ओमान और UAE की टीम भी शामिल थी, स्थगित कर दिए गए थे.
| श्रृंखला | मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|---|
| श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | T20 अंतरराष्ट्रीय | 13 मार्च, 15 मार्च, 17 मार्च | शारजाह |
| श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | वनडे अंतरराष्ट्रीय | 20 मार्च, 22 मार्च, 25 मार्च | दुबई |
इब्राहिम जादरान करेंगे अफगानिस्तान टीम की कप्तानी
इस सीरीज में अफगानिस्तान की टीम इब्राहिम जादरान की कप्तानी में पहली बार खेल रही होगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी और इसके बाद राशिद खान ने कप्तानी छोड़ दी थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि जादरान के नेतृत्व में अफगान टीम कैसा प्रदर्शन करती है. वहीं, श्रीलंका की टीम भी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 से बाहर हो गई थी और अब इस सीरीज में अपनी वापसी की कोशिश करेगी.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: टीम इंडिया का वो गुमनाम हीरो, जिसने 3 बार बना दिया चैंपियन, फिर भी चर्चा से है दूर
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
8 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
30 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
37 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
57 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines