Allah Ghazanfar Slams Pakistan: पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर एयरस्ट्राइक किया, जिसमें 400 लोगों की मौत हो गई और लगभग 250 लोग घायल हुए. बताया जा रहा है कि हमले में एक बड़ा 2000 बेड वाला अस्पताल भी बुरी तरह तबाह हो गया, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए बनाया गया था. इस हमले ने अफगानिस्तान को झकझोर कर रख दिया.
इस घटना पर कई अफगान क्रिकेटर्स ने दुख जताया और पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की निंदा की. इस घटना को लेकर अब अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और चेतावनी दी. उन्होंने भारत को अफगानिस्तान का करीबी दोस्त बताते हुए मदद की अपील भी की है.
‘पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा’
पाकिस्तान ने काबुल में जिस अस्पताल पर हमला किया, वह एक ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल था, जहां ड्रग एडिक्शन का इलाज होता था. लेकिन पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक में अस्पताल पूरी तरह से तबाह कर दिया और 400 लोगों की जान चली गई. इस हमले पर कड़ी निंदा करते हुए अल्लाह गजनफर ने सीएनएन न्यूज 18 से बातचीत में कहा, “वहां लोगों के पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं और ऐसे में अस्पताल को निशाना बनाना बेहद दुखद है.”
उन्होंने आगे गुस्से में कहा कि “आम लोगों को मारना किसी भी तरह से सही नहीं है और अफगानिस्तान के लोग इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे.” उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि, “अफगानिस्तान का इतिहास सब जानते हैं और अगर इतिहास खुद को दोहराता है, तो इसका अंजाम पाकिस्तान के लिए बहुत बुरा होगा.”
भारत को बताया अफगानिस्तान का करीबी दोस्त
गजनफर ने आगे भारत को अफगानिस्तान का करीबी दोस्त बताते हुए मदद की अपील की. उन्होंने कहा, “भारत हमारा घनिष्ठ दोस्त है. हमें इस मुद्दे पर साथ मिलकर बात करनी चाहिए, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों. हमारी अन्य देशों से भी दरख्वास्त है. यह लोगों के लिए अच्छी हीं है. फिलहाल दुनिया पहले ही कई चुनौतियों से जूझ रही है और यह किसी के लिए ठीक नहीं है.”
ये भी पढ़ें- माइकल वॉन ने किसे बताया IPL इतिहास का सबसे बेस्ट बल्लेबाज? आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान
IPL 2026 में MI के लिए खेलते आएंगे नजर
अल्लाह गजनफर IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. गजनफर इस सीजन मुंबई के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं. उनकी स्पिन गेंदबाजी का जलवा पूरी दुनिया में देखा जा चुका है, और उन्हें एक मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर भी जाना जाता है. सिर्फ 19 साल की उम्र में उनके आंकड़े काफी दमदार हैं. उन्होंने 14 वनडे मैचों में 23 विकेट झटके हैं.
टी20 इंटरनेशनल में भले ही अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हों, लेकिन 5 मैचों में 2 विकेट के साथ उनका इकॉनमी रेट करीब 6 रन प्रति ओवर है, जो काफी शानदार माना जाता है. अगर टी20 करियर की बात करें, तो गजनफर 63 टी20 मैचों में 77 विकेट हासिल कर चुके हैं. वह ILT20, CPL और टी20 ब्लास्ट जैसी ली ग्स में खेल चुके हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 देखने के लिए फैंस को खर्च करने होंगे इतने रुपये, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
22 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines