Najmul Hossain Shanto Statement: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 विश्व कप में सुपर-8 स्टेज का बेहद दिलचस्प मुकाबला खेला गया। इस मैच में जीत के बाद अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश बाहर हो गईं। खास बात यह है कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर महज 115 रन ही बना सकी।
नजमुल हुसैन शांतो ने बताई हार की वजह
जिसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम घुटनों पर रही। बारिश के बाद बांग्लादेश को 19 ओवर में डीएलएस के आधार पर दिए गए 114 रन का लक्ष्य दिया गया। जिसे हासिल करने में उसके पसीने छूट गए। बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 105 रन पर ढेर हो गई। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाड़ी गुलबदीन नायब का अचानक चोटिल हो जाना भी चर्चा का विषय बना। कहा गया कि उन्होंने मैच में देरी करने की वजह से जानबूझकर ऐसा किया। बहरहाल, इस हार के बाद नजमुल हुसैन शांतो ने सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश की।
मिडल ओवर्स में गलत निर्णय
शांतो ने मैच के बाद कहा- हमने गेंदबाजी में तो अच्छा काम किया, लेकिन बल्लेबाजी में कहीं न कहीं मात खा गए। हमने मिडल ओवर्स में काफी गलत निर्णय लिए। यही वजह रही कि हमें करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हमने सोचा था कि पहले 6 ओवरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएंगे। शुरुआती झटके लगने पर प्लान ये था कि हम सामान्य रूप से बल्लेबाजी करते।
ये भी पढ़ें: Video: IND-ENG सेमीफाइनल में कौन कितना दमदार? सामने आई खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरी
मिडल ऑर्डर का खराब प्रदर्शन
बांग्लादेश के कप्तान ने इसके बाद कहा- हम सामान्य रूप से बल्लेबाजी नहीं कर सके। हमारा मिडल ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। हमारे गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। स्पिन और तेज गेंदबाज बेहतरीन रहे। मैं रिषाद की गेंदबाजी के लिए खुश हूं। हमने फील्डिंग भी शानदार की, कई अच्छे कैच लिए, लेकिन हमें बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: Video: गुलबदीन नायब ने ‘नौटंकी’ पर तोड़ी चुप्पी, अश्विन के पोस्ट का दिया जवाब
बहाने नहीं बना सकते…
इसके बाद शांतो से पूछा गया कि क्या बारिश की वजह से परिणाम पर कोई फर्क पड़ा। इसके जवाब में कप्तान ने कहा- बारिश की वजह से देरी हुई, लेकिन हम बहाने नहीं बना सकते। जबकि गेंद गीली होने के कारण यह अच्छी तरह से आ रही थी, इसलिए यह तो अच्छी बात थी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
45 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines