IND vs ENG: वानखेड़े में चकनाचूर यशस्वी-रोहित का रिकॉर्ड, तूफानी शतक जड़कर अभिषेक बने नंबर वन

अभिषेक शर्मा पांचवें टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूट ले गए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी इनिंग में 13 गगनचुंबी छक्के जमाते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया।

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: वानखेड़े में अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक जमाया। 54 गेंदों में बाएं हाथ के बल्लेबाजी से ऐसी तबाही मचाई कि इंग्लिश टीम का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया। क्या फास्ट बॉलर और क्या स्पिनर हर किसी की अभिषेक ने जमकर धुनाई की। 250 के स्ट्राइक रेट से खेली गई शतकीय पारी में अभिषेक ने 13 गगनचुंबी छक्के जमाए, जबकि 7 चौके भी उनके बल्ले से निकले। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला।

विज्ञापन

अभिषेक ने ध्वस्त किया यशस्वी का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अभिषेक की विस्फोटक पारी की बदौलत भारतीय टीम ने टी-20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के अंदर अपना सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। अभिषेक ने छह ओवर के पावरप्ले में ही अपना अर्धशतक महज 17 गेंदों पर पूरा किया। बाएं हाथ के बैटर ने पावरप्ले में कुल 58 रन जोड़ते हुए यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला।

विज्ञापन

दरअसल, भारत की ओर से पावरप्ले के अंदर सर्वाधिक रन बनाने वाले का रिकॉर्ड यशस्वी के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में खेले गए मुकाबले में 53 रन जड़े थे। वहीं, रोहित शर्मा ने 2024 में कंगारू टीम के खिलाफ ही शुरुआती छह ओवरों में 51 रन ठोके थे।

विज्ञापन

दूसरा सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा ने वानखेड़े के मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब धमाल मचाया। 17 गेंदों पर अर्धशतक जमाने के बाद अभिषेक ने अगले 50 रन सिर्फ 20 गेंदों में बटोरे और 37 गेंदों पर अपना शतक ठोका। अभिषेक के बल्ले से भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज तेज शतक निकला। हालांकि, अभिषेक रोहित शर्मा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 35 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी। अभिषेक एक पारी में भारत की तरफ से सर्वाधिक छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने अपनी इनिंग के दौरान 13 सिक्स जमाए। वहीं, भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अभिषेक के नाम दर्ज हो गया है। अभिषेक ने 135 रन की यादगार पारी खेली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ