Abhishek Sharma-Yuvraj Singh: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया. अभिषेक ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 35 गेंदों में शतक जड़ा और 38 गेंदों पर 113 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के जड़े. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 199 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवर में ही हासिल कर न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली.
अभिषेक की इस धमाकेदार पारी के बाद उनके गुरु युवराज सिंह ने उन्हें बधाई दी, लेकिन साथ ही मजाकिया अंदाज में याद दिलाया कि वह अभी तक उनके 12 गेंदों में अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए हैं. युवराज की इस टिप्पणी पर अब अभिषेक ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया है.
युवराज सिंह के तंज पर अभिषेक शर्मा का मजेदार जवाब
न्यूजीलैंड के खिलाफ 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने महज 7.1 ओवर में 133 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. इस दौरान अभिषेक ने 15 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ा. अभिषेक ने जब पचासा पूरा किया तो युवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर हंसी वाली इमोजी के साथ लिखा, ”तुम अभी भी 12 गेंदों 50 रन नहीं बना पाए ना अभिषेक! ऐसा लग रहा कि दो लेफ्ट हैंडर्स अपने घर के पीछे बैटिंग कर रहे हैं.”
वहीं, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के बाद जब अभिषेक से युवराज के ट्वीट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया और कहा, ”मैंने पहले भी इस बारे में कहा है. मुझे नहीं पता कि युवी पा उस समय किस तरह का क्रिकेट खेल रहे थे. आज अगर कोई बल्लेबाज उस तरह बैटिंग करना चाहता है तो यह बिल्कुल भी आसान नहीं है. आप मैदान पर जाकर यूं ही 12 गेंदों पर 50 रन नहीं बना सकते. ऐसा कभी-कभी होता है. लेकिन बतौर बल्लेबाज हम माइलस्टोन के बारे में नहीं सोचते. हमारा लक्ष्य हमेशा टीम को जिताना होता है और आज भी यही प्लान था.”
‘मैं 30 या 34 गेंदों पर 100 रन नहीं बना सकता’ – युवराज
हालांकि, भारत की शानदार जीत के बाद युवराज ने अभिषेक की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि जिस तरह अभिषेक ने 30-34 गेंदों में शतक लगाया, वैसा करना उनके लिए भी आसान नहीं था. युवराज ने अभिषेक को ‘सर’ कहकर उनकी विस्फोटक पारी की सराहना की और टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. उन्होंने लिखा, ”मैं 30 या 34 गेंदों में 100 रन नहीं बना सकता. बहुत बढ़िया खेले सर अभिषेक. शानदार पारी और आपने सिंगल भी लिए. दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी ने बढ़िया काम किया. जबर्दस्त कॉम्बिनेशन! संजू सैमसन को सलाम, जो नंबर 3 पर टीम मैन की तरह आए. हमारे बॉलर्स ने अच्छी बॉलिंग की और स्कोर 200 से कम रखा।.शानदार सीरीज जीत. बधाई टीम इंडिया.”
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पावरप्ले में बना डाले 118 रन
वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया धमाल
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया. वैभव ने महज 19 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उन्होंने और अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए और कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. अभिषेक शर्मा (113) और वैभव सूर्यवंशी (45) की तूफानी पारियों के दम टीम इंडिया ने 199 रनों का लक्ष्य 13.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी और पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
VIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
40 mins agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
1 hr agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
2 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
2 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
3 hrs agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
3 hrs agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines