India vs New Zealand, Abhishek Sharma: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत शानदार जीत के साथ की. क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 226 रनों का लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा.
वहीं, इस मुकाबले से पहले भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपने साथियों में जोश भरने के लिए जोरदार स्पीच दी थी. बीसीसीआई ने अब इसका वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अभिषेक खिलाड़ियों को याद दिलाते नजर आए कि हम यहां दोस्त बनाने नहीं, बल्कि हम वर्ल्ड चैंपियन ये बताने आए हैं. इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हुई गलतियों का भी जिक्र किया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई गलतियों से सीखने की बात
BCCI ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा की जोरदार स्पीच का वीडियो शेयर किया. पहले टी20 मुकाबले से ठीक पहले अभिषेक ने अपने साथी खिलाड़ियों से कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में टीम से कुछ गलतियां हुई थीं. हमने कैरेबियाई टीम के साथ दोस्ताना रवैया अपनाया, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी गलती नहीं दोहरानी है.
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हमने कुछ गलतियां की थीं, क्योंकि हम उनके खिलाफ दोस्त जैसे खेले. लेकिन मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हमें इसी तरह की चुनौती मिलने वाली है. इसलिए हमें उन्हें दिखाना होगा कि हम वर्ल्ड चैंपियन क्यों हैं. हम यहां अपना दबदबा बनाएंगे और पहले ही मैच से जीत हासिल करेंगे.”अपनी बात खत्म करते हुए अभिषेक ने स्पीच में पंजाबी तड़का भी लगाया. उन्होंने कहा कि पंजाबी में एक कहावत है कि अगर तुकबंदी अच्छी हो, तो प्रदर्शन भी अच्छा होता है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड दूसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
संजू सैमसन के साथ अभिषेक ने दी तूफानी शुरुआत
मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारतीय पारी को तेज शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की, जिससे न्यूजीलैंड पर दबाव बन गया. अभिषेक ने सिर्फ 12 गेंदों में 29 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद भी भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा जारी रखा और टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक, संजू-अभिषेक को लेकर कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
54 mins agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
2 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
2 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
3 hrs agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
3 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
3 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
4 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines