अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय ओपनर

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया. अभिषेक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के 3 बल्लेबाजों का पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसी के साथ अभिषेक ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Abhishek Sharma

Pic Credit- AI Generated

Abhishek Sharma: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 90 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया. हालांकि, भारत की इस जीत में स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक ने इस बार गेंद से कमाल दिखाते हुए जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया. अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए और इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने गेंद से रचा इतिहास

हरारे में खेले गए जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की. उनकी सटीक लाइन-लेंथ और किफायती गेंदबाजी के कारण जिम्बाब्वे की टीम 2 ओवर पहले ही ऑलआउट हो गई. इस मैच में अभिषेक ने 2.5 ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च किए और छह की शानदार इकॉनमी से 3 अह विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ अभिषेक किसी टी20I मैच में 3 विकेट लेने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए. इससे पहले किसी भी भारतीय ओपनर ने एक मैच मैच 3 विकेट नहीं लिए थे.

ये भी पढे़ं- Commonwealth Games Day 4: भारत-पाक की जंग, मीराबाई चानू लगाएंगी गोल्ड की हैट्रिक! देखें आज का पूरा शेड्यूल

तीसरे टी20I में बल्ले का दम दिखाना चाहेंगे अभिषेक

जिम्बाब्वे दौरे पर अब तक खेले गए दोनों टी20 मुकाबलों में अभिषेक शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है. पहले मैच में वह महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि दूसरे टी20 में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला अभिषेक के लिए काफी अहम माना जा रहा है, जहां उनसे दमदार वापसी की उम्मीद होगी. अभिषेक तीसरे टी20I मैच में बल्ले से धमाल मचाते हुए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

विज्ञापन

वहीं, दूसरे टी20I मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रनों का स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 81 रन और उपकप्तान तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली. जवाब में जिम्मबाब्वे की टीम 17.5 ओवर में ही 129 रन बनाकर ढेर हो गई. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट चटकाए, जबकि यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए. इनके अलावा, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ