Commonwealth Games Day 4: भारत-पाक की जंग, मीराबाई चानू लगाएंगी गोल्ड की हैट्रिक! देखें आज का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की नजरें हैं. सबसे बड़ी बात है कि आज गोल्ड आ सकता है. मीरा बाई चानू से फैंस बहुत उम्मीद लगाकर बैठे हैं. आइए आपको बताते हैं कि चौथे दिन भारतीय खिलाड़ी किन मुकाबलों में हिस्सा लेंगे.

Commonwealth Games 2026

Commonwealth Games 2026 (PIC Credit -X)

Commonwealth Games Day 4: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज चौथा दिन है. तीसरे दिन भारत को कोई सफलता नहीं मिल पाई. चौथे दिन बड़े मुकाबले होने वाले हैं. आज भारत पांच मेडल ला सकता है. सबसे बड़ी बात है कि बॉक्सिंग में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी. बॉक्सिंग में इस बार भारत ने 14 खिलाड़ी भेजे हैं. इन सभी से फैंस ने मेडल की उम्मीद लगाई है. वैसे भी बॉक्सिंग में भारतीय दल ने हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है. मीरा बाई चानू के ऊपर भी सभी की नजरें होंगी. वो गोल्ड की हैट्रिक मार सकती हैं. उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. इसके बाद चानू ने बर्मिंघम 2026 में भी गोल्ड हासिल किया. भारतीय एथलीट अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आइए आपको चौथे दिन के पूरे शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

विज्ञापन

चौथे दिन का पूरा शेड्यूल

लॉन बॉल्स

विज्ञापन

वुमेंस पेयर्स (जोड़ी) स्पर्धा: भारत vs नामीबिया (दोपहर 1:00 से 2:15 बजे तक).

वुमेंस पेयर्स (जोड़ी) स्पर्धा: इंग्लैंड vs भारत (रात 10:05 से 11:15 बजे तक).

विज्ञापन

बॉक्सिंग

वुमेंस का 54 किलो राउंड 16: प्रीति (भारत) vs डेबरा मटेनजे (मलावी) (रात 10:45 बजे).

विज्ञापन

मेंस का 55 किलो राउंड 16: जादुमनी सिंह (भारत) vs सुमामा रहमान (पाकिस्तान) (रात 11:45 बजे).

मेंस का 65 किलो राउंड 16: आदित्य प्रताप सिंह (भारत) vs नूहू बैटे (युगांडा) (रात 12:45 बजे).

विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग

ऋषिकांत सिंह, मेंस का 60 किलो (दोपहर 2:15 बजे). मेडल सेरेमनी शाम 4:07 बजे.

विज्ञापन

मीराबाई चानू, वुमेंस का 48 किलो (शाम 06:45 बजे). मेडल सेरेमनी रात 8:37 बजे.

विज्ञापन

तैराकी

मेंस की 4 x 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स, भारतीय मेंस टीम (शाम 4:39 बजे).

विज्ञापन

राजा मुथुपंडी, मेंस का 65 किलोग्राम. मेडल सेरेमनी रात 1:07 बजे.

रात 11:30 बजे – सुबह 02:45 बजे – स्विमिंग

विज्ञापन

सुबह 01:56 बजे-मेंस की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल (मेडल सेरेमनी- सुबह 02:26 बजे).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ