हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

7 सीजन, 68 मैच और 813 रन… फिर भी इस 'बदनसीब' बल्लेबाज ने IPL में कभी नहीं जीता POTM का अवॉर्ड, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान!

IPL के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने कभी न कभी अपनी टीमों के लिए मैच जिताऊ पारी खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड जीता है. लेकिन लीग के इतिहास में एक ऐसा बल्लेबाज भी रहा है, जिसने 7 सीजन में 68 मैच खेलने के बाद भी आज तक POTM अवॉर्ड नहीं जीत सका है.

विज्ञापन
Abdul Samad

Batter Who Never Won POTM Award: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है और प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड जीता है. इतना ही नहीं, कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने तो अपने डेब्यू सीजन में ही दमदार प्रदर्शन के दम पर कम से कम एक बार POTM का अवॉर्ड अपने नाम किया है.

लेकिन आपको यह जानकर हैरान होगी कि IPL के इतिहास में एक ऐसा बल्लेबाज भी रहा है, जिसने अपनी पावर-हिटिंग से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाए हैं और 7 सीजन में 68 मैच भी खेले हैं, इसके बावजूद उन्हें कभी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं मिला है. आइए जानते हैं कौन है ये ‘बदनसीब’ बल्लेबाज?

इस बल्लेबाज ने कभी नहीं जीता है POTM अवॉर्ड

ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के युवा सितारे अब्दुल समद हैं. 24 साल के समद IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेल रहे हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी. तब से लेकर अब तक (2026 सीजन) तक, वे लगातार 7 सीजन लीग का हिस्सा रहे हैं.

विज्ञापन

अगर उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक खेले 68 IPL मैचों में 813 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.02 का रहा है. लेकिन इस प्रभावशाली प्रदर्शन के बावजूद, समद आज तक एक बार भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड नहीं जीत सके हैं.

क्यों नहीं मिला आज तक यह अवॉर्ड?

गौरतलब है कि अब्दुल समद मुख्य रूप से एक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं और अक्सर 5वें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं. ऐसे में उन्हें पारी के सिर्फ बचे 2-3 ओवर खेलने को मिलते हैं, जहां उन्हें लंबी पारी खेलने का मौका कम मिलता है. उन्होंने कई बार 10 गेंदों में 25 या 15 गेंदों में 30 रनों जैसी मैच जिताऊ पारियां खेली हैं, जबकि POTM अवॉर्ड अक्सर उन बल्लेबाजों को मिल जाता है जो 50+ रन बनाते हैं या उन गेंदबाजों को जो 3-4 विकेट चटकाते हैं.

विज्ञापन

बता दें कि, 2023 के सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का मारकर सनराइजर्स हैदराबाद को मैच जिताने का काम किया था, लेकिन उस मैच में भी POTM कोई और ले गया. समद 2020 से 2024 तक 5 सीजन SRH का हिस्सा रहे. 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल कर लिया और 2026 सीजन के लिए रिटेन किया.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: लगातार 4 हार के बाद बढ़ गई पंजाब किंग्स की मुश्किलें, प्लेऑफ की रेस हुई मजेदार, जानें समीकरण

IPL 2026 में अब्दुल समद का प्रदर्शन

अब्दुल ने आईपीएल 2026 में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं औप 5 मैचों में सिर्फ 72 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 14.40 और 110.76 के स्ट्राइक रेट रहा है. हालांकि, आईपीएल से पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया था और जम्मू-कश्मीर को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. टूर्नामेंट में समद ने 10 मैचों 748 रन बनाए थे और टीम के टॉप स्कोरर रहे. उनकी इस फॉर्म को देखते हुए फैंस को उम्मीद थी कि 2026 के आईपीएल सीजन में शानदार पारी खेलकर अपना पहला POTM अवॉर्ड सूखा खत्म करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस की 37 वर्षीय स्टार क्रिकेटर ने संन्यास से लिया यू-टर्न, वापसी का ऐलान कर फैंस को दी खुशखबरी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola