भारत बनाम नेपाल बाइलेटरल सीरीज? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने की ICC से सिफारिश

Nepal Cricket Team: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मैच में नेपाल क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आईसीसी से सिफारिश की है और नेपाल जैसी छोटी टीमों को अधिक मौका देने की बात कही है.

Cricket News - 2026-02-09T172859.508

Nepal Cricket Team: 8 फरवरी को नेपाल ने अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला. हालांकि नेपाल को इंग्लिश टीम के खिलाफ 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन नेपाल क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाया और दिल जीता. दुनिया में अब हर जगह नेपाल की प्रशंसा हो रही है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने नेपाल क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए आईसीसी से बड़ी सिफारिश कर दी है.

विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की सिफारिश

आकाश चोपड़ा का मानना है कि कम रैंक वाली टीमों को आईसीसी इवेंट के अलावा बाइलेटरल सीरीज खेलने का मौका दिया जाए. उन्होंने आईसीसी से सिफारिश करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि कम रैंक वाली टीमों के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा “वे शादी में आए और उसके बाद आप उन्हें भूल गए. अगले दो साल तक आपको पता भी नहीं चलता कि वे कहां हैं. निचली रैंकिंग वाली टीमों ने हर मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन यह कहानी हमेशा के लिए नहीं रहेगी, क्योंकि ऐसी कहानी हम दो साल में एक बार सुनते हैं. हम इसका जश्न मनाते हैं, इसके बारे में बात करते हैं, और फिर इसे पूरी तरह से भूल जाते हैं”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हम आगे बढ़ते हैं. हम अपने घर जाते हैं और अपने बाइलेटरल मैच और टूर्नामेंट खेलते हैं. किसी को उनकी परवाह नहीं है. उन्होंने आगे कहा, “जब मैं उन्हें दबाव में बिखरते हुए, अहम मौकों को भुनाने में असमर्थ देखता हूं, तो ये सब होता रहता है.”

विज्ञापन

अगर भविष्य में भारत और नेपाल के बीच बाइलेटरल सीरीज होती है तो इससे नेपाल को फायदा मिलेगा, क्योंकि भारतीय टीम, जिम्बाब्वे और आयरलैंड जैसी छोटी टीमों के खिलाफ बाइलेटरल सीरीज खेलती है.

नेपाल ने जीता दिल

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे, जिसके जवाब में नेपाल ने शानदार बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, लेकिन सैम करन की सटीक गेंदबाजी के दमपर नेपाल आखिरी ओवर में केवल 5 रन ही बना सकी. लोकेश बाम ने नेपाल के लिए 20 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 29 गेंदों में 44 रन बनाए थे. नेपाल इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने से चूक गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ