Today IPL Match 24 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज सुपर संडे पर डबल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा. आज 4 टीमों के बीच दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिन पर फैंस की नजरें टिकी होंगी. इन दोनों मैचों में कई स्टार खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे और मैदान पर खूब चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी. आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए अब तक टॉप-3 टीमें तय हो चुकी हैं, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का नाम शामिल हैं.

अब सिर्फ एक स्थाान बाकी है, जिसके लिए 4 टीमों के बीच जंग जारी है. प्लेऑफ की रेस को देखते हुए आज के दोनों मैच काफी अहम माने जा रहे हैं, जिस पर सबकी नजरें टिकी होंगी. तो चलिए जानते हैं IPL 2026 में आज किसका-किसका मुकाबला है?

---विज्ञापन---

IPL 2026 में आज पहला मैच किसका है?

आईपीएल 2026 में आज का पहला मैच दोपहर में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला भी होगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान की टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई की टीम ने 13 में सिर्फ 4 मैच जीते हैं, जबकि 8 मैचों में हार का सामना किया है.

---विज्ञापन---

MI फिलहाल 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर मौजूद है. वहीं, रियान पराग (Riyan Parag) की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ने 13 में 7 मैच जीते हैं और 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है. अब टीम यह मैच जीतकर 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. वहीं अगर RR यह मैच हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अर्जुन तेंदुलकर की IPL-19 में 56 दिन, 67 मैच और करीब 1,344 घंटों बाद खुली क़िस्मत, हो गया LSG से डेब्यू!

IPL 2026 में आज दूसरा मैच किसका है?

आईपीएल 2026 में आज का दूसरा मैच शाम में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला भी होगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने अब तक खेले 13 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है.

---विज्ञापन---

वहीं, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम ने 13 में से 6 मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ इस समय पॉइंट्स टेबल 8वें नंबर पर है. ऐसे में दोनों टीमें जीत के साथ लीग स्टेज को समाप्त करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

---विज्ञापन---

IPL 2026 में आज का मैच, कब और कहां होगा? (IPL 2026 Today Match Schedule, 24 may 2026, Sunday)

आज किसका मैच हैकहां होगा मुकाबलामैच का समय
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR)मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)शाम 3:30 बजे
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC)कोलकाता (ईडन गार्डन्स)शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर की शर्मनाक हरकत, लाइव शो में उड़ाया वैभव सूर्यवंशी का मजाक