अर्जुन तेंदुलकर की IPL-19 में 56 दिन, 67 मैच और करीब 1,344 घंटों बाद खुली क़िस्मत, हो गया LSG से डेब्यू!

23 मई को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत हो रही है. इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू करने का मौका मिला है. उनका लंबा इंतजार आज खत्म हो गया है.

Cricket News - 2026-05-23T201844.446
1 / 6

आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम मोड़ पर है. 23 मई को खेले लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है. लखनऊ और पंजाब लीग स्टेज में अपना आखिरी मैच खेल रही है. इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला है. उनका 56 दनों का इंतजार खत्म हो गया है.  

विज्ञापन

56 दिनों का इंतजार खत्म

56 दिनों का इंतजार खत्म2 / 6

दरअसल आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी. लीग को शुरू हुए 56 दिन हो गए हैं. ऐसे में अर्जुन को आखिरी मैच में लखनऊ की ओर से डेब्यू करने का मौका मिल ही गया. उन्होंने 56 दिनों का इंतजार किया. लखनऊ के लिए डेब्यू करने के लिए अर्जुन को आईपीएल 2026 के 67 मैच बाद उन्हें मौका मिला. इसके अलावा करीब 1344 घंटे का उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा. ये भी पढ़ें: क्या अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? IPL 2026 के बीच फिटनेस पर आया चौंकाने वाला अपडेट!

विज्ञापन

मुंबई से ट्रेड हुए थे अर्जुन

मुंबई से ट्रेड हुए थे अर्जुन3 / 6

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने शार्दुल ठाकुर के बदले अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम में ट्रेड किया था. इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं. लेकिन लखनऊ के लिए वह पहली बार खेल रहे हैं. ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच के लिए हो जाइए तैयार… T20 World Cup 2026 में इस दिन होगा महामुकाबला, नोट कर लिजिए डेट और टाइम

साल 2023 में IPL डेब्यू

साल 2023 में IPL डेब्यू4 / 6

आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्हें मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला था. इस सीजन उन्हें मुंबई के लिए 4 मैच खेलने का मौका मिला. उन्होंने 4 विकेट भी निकाले थे. इसके बाद आईपीएल 2024 में उन्हें एक मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला.

विज्ञापन

जनवरी 2026 में खेले आखिरी प्रोफेशनल मैच

जनवरी 2026 में खेले आखिरी प्रोफेशनल मैच5 / 6

अर्जुन घरेलू टूर्नामेंट गोवा के लिए खेलते हैं. उन्होंने आखिरी प्रोफेशनल मैच 29 जनवरी 2026 को केरल के खिलाफ खेला था. इसके बाद वह लगभग 5 महीने बाद कोई प्रोफेशनल मैच खेलेंगे.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 116 / 6

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन