Aaj Kiska Match Hai | Today IPL Match 26 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है? क्वालीफायर 1 में RCB और GT होंगी आमने-सामने, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

IPL 2026 Today Match 26 May 2026: आईपीएल 2026 का लीग चरण समाप्त हो चुका है. हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबलों के बाद अब बारी प्लेऑफ के मैचों की है. प्लेऑफ का पहला मुकाबला आज 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा. इस कांटे के मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे तौर पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

IPL 2026 .jpg

Today IPL Match 26 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज मंगलवार को क्वालिफायर 1 का मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमों की तरफ कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जिसके ऊपर फैंस की नजरें रहेंगी. इस मैच में एक बार फिर से जमकर रनों का अंबार लगता हुआ नजर आने वाला है. इस बार के सीजन में बल्लेबाजों की धूम देखने को मिली है. जो भी टीम इस मुकाबले में बाजी मारेगी वो सीधे तौर पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी तो वहीं हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा. ऐसे में चलिए आपको भी बताते हैं कि IPL 2026 में आज किन 2 टीमों के बीच जंग होने जा रही है. 

विज्ञापन

IPL 2026 में आज किसका मैच है?

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा. ये प्लेऑफ का पहला मुकाबला होगा. पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे नंबर पर रहते हैं इन दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी जगह पक्की की है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमों ने इस सीजन खेले 14 मैचों में से 9 मैचों में जीत हासिल की थी लेकिन नेट रन रेट बेहतर होने के चलते आरसीबी ने टॉप स्थान पर कब्जा किया था. आरसीबी की टीम रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी में उतरने वाली है तो वहीं गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में होगी. 

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans) के बीच आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए आमने सामने होंगे. 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की IPL 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, फिलिप साल्ट, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, जैकब डफी, रिचर्ड ग्लीसन, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, जयंत यादव

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ