Today IPL Match 31 May 2026: क्रिकेट फैंस को जिस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था वो आज गया है. आईपीएल 2026 फाइनल का मंच सच चुका है. करीब दो महीने तक चले इस टूर्नामेंट में खेले गए 73 रोमांचक मुकाबलों के बाद दो टीमें फाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां कोई एक टीम खिताब जीतकर इतिहास रचेगी, तो दूसरी टीम का सपना अधूरा रह जाएगा. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं कि IPL 2026 में आज किन 2 टीमों के बीच फाइनल मैच होने जा रहा है.
IPL 2026 में आज किसका मैच है? (IPL Today Match)
आईपीएल 2026 में आज यानी रविवार, 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans) के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. डिफेंडिड चैंपियन आरसीबी ने पहले क्वालिफायर में गुजरात को 92 रनों से हराकर फाइनल में एंट्री की थी, जबकि गुजरात ने दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
अब दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी में बेंगलुरु की टीम खिताब का बचाव लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी, तो वहीं शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली गुजरात की टीम दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
कब और कहां खेला जाएगा IPL 2026 Final RCB vs GT?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच आईपीएल 2026 फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.
किसका पलड़ा है भारी? (RCB vs GT Head to Head)
IPL इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें RCB ने 5 जीते हैं, जबकि GT ने 4 मैच अपने नाम किए. आईपीएल 2026 में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने आईं, जिसमें आरसीबी 2-1 से आगे है.
ये भी पढ़ें- इन 5 कारणों से चलते RCB हार सकती है IPL 2026 का फाइनल, टूट जाएगा बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने का सपना!
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की IPL 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद अब इस बड़ी सीरीज में धमाल मचाते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी, नोट कर लें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines