KKR vs DC T20 Toss Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 70वां मुकाबला रविवार, 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने हैं. लीग स्टेज का यह आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, ऐसे में टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दूसरी ओर, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं.
अगर दोनों टीमों के मौजूदा प्रदर्शन पर नजर डालें तो KKR और DC ने इस सीजन अब तक 6-6 मैच जीते हैं. हालांकि बेहतर नेट रन रेट और समीकरण के कारण कोलकाता की टीम अभी भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. ऐसे में फैंस को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. यहां जानिए इस मुकाबले में किस टीम ने टॉस जीता और क्या फैसला लिया.
कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 70वां मैच (KKR vs DC Match Timing)
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 70वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
कितने बजे होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस (KKR vs DC Match Toss Timing)
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के 70वां मैच का टॉस शाम 7:00 बजे हो गया.
कौन जीता कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today KKR vs DC Match Toss)
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (KKR vs DC Playing 11)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी.
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी.
ये भी पढ़ें- नेट बॉलर से करोड़पति बनने तक! IPL से चमकी इन 5 ‘गुमनाम’ खिलाड़ियों की किस्मत, आज हैं अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर
ऐसी है आईपीएल 2026 में कोलकाता और दिल्ली की टीम (Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals Full Squads In IPL 2026)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, पथुम निसांका, औकिब नबी डार, रेहान अहमद.
ये भी पढ़ें- करो या मरो मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी हुए बुरी तरह फेल, एक गलती पड़ गई भारी
संबंधित खबरें
नमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
24 mins agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
1 hr agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
1 hr agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
2 hrs agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
3 hrs agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
3 hrs agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
3 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines