नेट बॉलर से करोड़पति बनने तक! IPL से चमकी इन 5 'गुमनाम' खिलाड़ियों की किस्मत, आज हैं अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर
Net Bowlers Turned into IPL Superstars: IPL में कई टीमें नेट गेंदबाजों को अपने साथ रखती हैं. अगर कोई गेंदबाज प्रभावित करता है, तो उन्हें टीमें अपने स्क्वाड में शामिल कर लेती हैं. कुछ गेंदबाज यह सफर तय करके IPL के सुपरस्टार बने हैं.

Net Bowlers Turned into IPL Superstars: IPL का आयोजन 19 सालों से हो रहा है और इस लीग ने भारत को कई सारे सितारे दिए हैं. IPL खेलना आज के समय में किसी भी भारतीय युवा खिलाड़ी के लिए उपलब्धि से कम नहीं है. हर टीम IPL के दौरान ऑक्शन में अनसोल्ड रहे कुछ खिलाड़ियों को नेट बॉलर के रूप में अपने साथ रखती है. कई बार नेट गेंदबाज उम्मीद से ज्यादा प्रभावित करते हैं, इसी वजह से टीमें उन्हें मुख्य स्क्वाड में शामिल कर लेती हैं. कई टीमों ने अपने नेट गेंदबाजों पर भरोसा दिखाया है और आज वो IPL के सुपरस्टार बन चुके हैं. आइए ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.
मुकेश कुमार
2 / 6मुकेश कुमार IPL 2022 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के नेट गेंदबाज थे. उनकी बॉलिंग से प्रभावित होकर दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 5.5 करोड़ रूपये में अपने साथ जोड़ा और अभी वह हर सीजन खेलने के लिए 8 करोड़ रुपये कमाते हैं. मुकेश को अपनी सटीक गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया में डेब्यू करने का भी मौका मिला.
आकाश मधवाल
3 / 6आकाश मधवाल ने MI और RCB के साथ नेट बॉलर के रूप में समय बिताया. 2023 में आकाश को मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में साइन किया और इसके बाद वो अपनी डेथ गेंदबाजी के लिए चर्चा का विषय बन गए. अब तक वो IPL से करीब 1.90 करोड़ कमा चुके हैं.
उमरान मलिक
4 / 6उमरान मलिक IPL 2021 में SRH के साथ नेट बॉलर के रूप में काम कर रहे थे. सीजन के दौरान टी नटराजन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे. इसी वजह से उमरान मलिक को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया. 150 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने के कारण वह काफी जल्दी लोकप्रिय हो गए और उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का भी मौका मिल गया.
चेतन साकरिया
5 / 6चेतन साकरिया ने IPL डेब्यू से पहले अलग-अलग टीमों के साथ नेट बॉलर के रूप में काम किया. उनकी गेंदबाजी से हर कोई प्रभावित हुआ और KKR ने 1.2 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा. अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर इस लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज को भारत के लिए खेलने का भी मौका मिला.
गुरनूर बरार
6 / 6गुरनूर बरार ने MI और PBKS के लिए नेट बॉलर के रूप में काम किया. PBKS मैनेजमेंट गुरनूर से प्रभावित था और IPL 2026 में उन्हें राज अंगद बावा के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया गया. अभी वो GT का हिस्सा हैं, जिन्होंने बरार को 1.3 करोड़ रुपये में साइन किया है. हाल ही में सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारत के टेस्ट एवं वनडे स्क्वाड में शामिल किया है.