---विज्ञापन---

खेल angle-right

KKR vs DC IPL 2026, Aaj ka Toss: टॉस जीतकर कोलकाता ने किया पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, KKR vs DC IPL 2026 Toss Timing Today Match (कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 मई 2026: आईपीएल 2026 के 70वें मुकाबले में आज (24 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने हैं. यहां जानिए इस मैच में किस टीम ने जीता टॉस और क्या फैसला किया?

---खबर नीचे जारी है---

KKR vs DC T20 Toss Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 70वां मुकाबला रविवार, 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने हैं. लीग स्टेज का यह आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली KKR अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, ऐसे में टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दूसरी ओर, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं.

अगर दोनों टीमों के मौजूदा प्रदर्शन पर नजर डालें तो KKR और DC ने इस सीजन अब तक 6-6 मैच जीते हैं. हालांकि बेहतर नेट रन रेट और समीकरण के कारण कोलकाता की टीम अभी भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. ऐसे में फैंस को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. यहां जानिए इस मुकाबले में किस टीम ने टॉस जीता और क्या फैसला लिया.

---खबर नीचे जारी है---

कब शुरू होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 70वां मैच (KKR vs DC Match Timing)

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 70वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

कितने बजे होगा कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस (KKR vs DC Match Toss Timing)

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के 70वां मैच का टॉस शाम 7:00 बजे हो गया.

---खबर नीचे जारी है---

कौन जीता कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today KKR vs DC Match Toss)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (KKR vs DC Playing 11)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी.

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी.

ये भी पढ़ें- नेट बॉलर से करोड़पति बनने तक! IPL से चमकी इन 5 ‘गुमनाम’ खिलाड़ियों की किस्मत, आज हैं अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर

ऐसी है आईपीएल 2026 में कोलकाता और दिल्ली की टीम (Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals Full Squads In IPL 2026)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

---खबर नीचे जारी है---

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, पथुम निसांका, औकिब नबी डार, रेहान अहमद.

ये भी पढ़ें- करो या मरो मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी हुए बुरी तरह फेल, एक गलती पड़ गई भारी

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 24, 2026 06:05 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola