Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपने रोमांचक और हाई स्कोरिंग मुकाबलों के जाना जाता है. हालांकि, पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है और 200 से ज्यादा स्कोर बनना अब आम बात हो गई है. सपाट पिचें, छोटी बाउंड्री और हाई स्कोरिंग मुकाबलों के बीच गेंदबाजों की भूमिका काफी सीमित नजर आती है. इसी मुद्दे को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने BCCI को 3 नए नियम लागू करने का सुझाव दिया है.
चोपड़ा का मानना है कि इन नियमों से आईपीएल में गेंद और बल्ले के बीच संतुलन वापस आ सकता है और टूर्नामेंट का रोमांच भी कई गुना बढ़ जाएगा. तो आइए जानते हैं उन 3 खास सुझावों के बारे में.
1. 3 विकेट लेने पर मिले एक एक्स्ट्रा ओवर
आकाश चोपड़ा का पहला सुझाव गेंदबाजों को ज्यादा मौका देने से जुड़ा है. फिलहाल टी20 क्रिकेट में कोई भी गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर ही फेंक सकता है. मगर चोपड़ा का मानना है कि अगर कोई गेंदबाज अपने 4 ओवर के स्पेल में 3 विकेट हासिल कर लेता है, तो उसे एक अतिरिक्त यानी 5वां ओवर फेंकने का मौका मिलना चाहिए. उनका कहना है कि इससे अच्छे प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों को इनाम मिलेगा और बल्लेबाजों पर दबाव भी बढ़ेगा.
2. बड़ी जीत पर मिले अतिरिक्त अंक
आकाश चोपड़ा ने दूसरा सुझाव पॉइंट्स सिस्टम को लेकर दिया है. उनके मुताबिक, अगर कोई टीम बेहद शानदार तरीके से मैच जीतती है, तो उसे अतिरिक्त अंक मिलना चाहिए. उदाहरण के तौर पर अगर कोई टीम 15-16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर ले या 40 से ज्यादा रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीत जाए, तो उसे 2 की बजाय 3 अंक मिलने चाहिए. इससे टीमों के बीच सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करने की भी होड़ देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें- आकिब नबी का टीम इंडिया में सिलेक्शन न होने पर उठे सवाल, अगरकर के पुराने साथी ने कर दी ऐसी बात
3. 100 मीटर से लंबे छक्के पर 8 रन
तीसरा और सबसे दिलचस्प सुझाव IPL में लगने वाले गगनचुंबी छक्कों को लेकर है. इस नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज 100 मीटर या उससे ज्यादा लंबा छक्का लगाता है, तो उसे 6 की जगह 8 रन मिलने चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि इस आइडिया को पहले रोहित शर्मा भी सामने रख चुके हैं. हालांकि, चोपड़ा ने माना कि यह नियम थोड़ा विवादित हो सकता है, लेकिन इससे बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने का जोखिम लेंगे और विकेट गिरने की संभावना भी बढ़ेगी, जिससे मैच और ज्यादा रोमांचक बन सकता है.
ये भी पढ़ें- GT vs CSK Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें लाइव मैच? जानें टीवी से लेकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग तक की पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
पाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 mins agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
49 mins agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines