ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की लुटिया डुबाने वाले 5 खिलाड़ी का रणजी खेलना तय, एक तो 10 साल बाद कर रहा वापसी

Team India: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की ओर से खराब प्रदर्शन करने वाले 5 खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए तैयार हैं।

Rohit (2)

5 star players of Team India will play Ranji Trophy: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन पूरी दुनिया ने देखा। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खासकर भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। कोई भी मुख्य भारतीय बल्लेबाज कंगारुओं के खिलाफ खासा प्रभावित नहीं कर सका। विदेशी सरजमीं पर खराब प्रदर्शन कर लौटे भारतीय खिलाड़ी अब रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम की ओर से भाग लेने के लिए तैयार हैं। कुल 5 खिलाड़ी का रणजी खेलना तय है, जिसमें एक खिलाड़ी 10 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने वाला है।

विज्ञापन

रणजी खेलेंगे ये 5 खिलाड़ी

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार रोहित शर्मा मुंबई की ओर से अगला रणजी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वह 10 साल बाद इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आखिरी बार हिटमैन ने साल 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी मैच खेला था। इस मैच की पहली पारी में भारतीय कप्तान ने 113 रन बनाए थे। बता दें कि मुंबई का अगला मैच जम्मू कश्मीर के खिलाफ होने वाला है। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल भी मुंबई से रणजी खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं पंजाब का प्रतिनिधित्व शुभमन गिल भी करेंगे।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गिल का भी बल्ला बुरी तरीके से फ्लॉप रहा था। हालांकि बीसीसीआई ने उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपकप्तान भी बनाया है। रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत भी भाग लेंगे। उनका भी बल्ला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खामोश रहा था। इसके अलावा सौराष्ट्र की ओर से रवींद्र जडेजा भी रणजी खेलने वाले हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

बात रोहित शर्मा की करें तो उनका प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब रहा। उनके बल्ले से 5 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं निकला। उन्होंने अपनी 5 पारियों में 3,9,10,3, और 6 रन बनाए थे। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल पहले टेस्ट मैच में शतक बनाने के बाद खराब प्रदर्शन करते हुए दिखे थे। वहीं गिल ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक भी शतक नहीं जमाया था। पंत भी 10 पारियों में केवल 1 अर्धशतक बनाने में कामयाब रहे थे। हालांकि अब ये भारतीय स्टार, रणजी में अच्छा प्रदर्शन कर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारियों को मुकम्मल करना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ