हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छोटी सी उम्र में बड़ा धमाका! 17 साल के रायचंदानी ने ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

Lakshya Raichandani: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में 17 साल के बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी ने इतिहास रच दिया. रायचंदानी ने दोहरा शतक जड़कर यूथ टेस्ट में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है.

विज्ञापन
लक्ष्य रायचंदानी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेली 240 रनों की पारी (PIC Credit - AI)

Lakshya Raichandani Creates History: इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 48 रनों से करारी मात दी. भारत की इस जीत के हीरो 17 साल के बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी रहे, जिन्होंने बल्ले से ऐसा तहलका मचाया कि सब देखते रह गए. रायचंदानी ने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया.

रायचंदानी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 281 गेंदों में नाबाद 240 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनकी इस शानदार पारी के दम पर भारतीय टीम ने पहली पारी में 494 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली. इसके जवाब में कंगारू टीम 229 रन पर ही ढेर हो गई.

लक्ष्य रायचंदानी ने दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास

भारतीय पारी का आगाज करने उतरे लक्ष्य रायचंदानी ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली और दोहरा शतक जड़ दिया. इस शानदार दोहरे शतक के साथ उन्होंने यूथ टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. रायचंदानी यूथ टेस्ट मैचों में 2 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले उन्होने श्रीलंका दौरे पर गॉल में 207 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद कोलंबो में भी उन्होंने शतक जड़ा था. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 210 रन की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 217 रन पर हुई ऑलआउट

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम पहली पारी में सिर्फ 217 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्लेक कैटल ने सबसे ज्यादा 102 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत की ओर से स्पिनर ईशान ओम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहित उल्वा ने 3 विकेट चटकाए. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज सागर विर्क महज 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. हालांकि, इसके बाद रायचंदानी ने एक छोर संभाल लिया.

दूसरे छोर से भारतीय बल्लेबाजों के विकेट गिरते रहे, लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं खोया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया. रायचंदानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 281 गेंदों में 24 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 240 रनों की पारी खेली. उन्होंने कप्तान यशवर्धन चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. चौहान ने 54 रन बनाए. इसके बाद रायचंदानी ने मोहित उल्वा के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए नाबाद 137 रन जोड़ दिए. मोहित 58 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत ने पहली पारी में 494 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 277 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 101 शतक जड़ने से कितनी दूर विराट कोहली? जानिए टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का पूरा गणित

यशवर्धन चौहान ने 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को किया ढेर

278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी दूसरी पारी में भी खराब रही और पूरी टीम सिर्फ 229 रन पर ही ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्लेक मवेशी ने शतक जड़ा और 123 रनों की पारी खेली. लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी. एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. भारत की ओर से कप्तान यशवर्धन चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए. चौहान की गेंदबाजी के सामने कोई कंगारू बल्लेबाज नहीं टिक सका और भारत ने एक पारी और 48 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में कराची फुटबॉल टीम के साथ खौफनाक वारदात, बलूचिस्तान हाईवे पर बंदूकधारियों ने सब कुछ लूटा





संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola