पाकिस्तान में कराची फुटबॉल टीम के साथ खौफनाक वारदात, बलूचिस्तान हाईवे पर बंदूकधारियों ने सब कुछ लूटा

कराची की एक फुटबॉल टीम को कुछ हथियारबंद विद्रोहियों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया है. इसके बाद वहां पर हालात काफी खराब हो चुके हैं. ये घटना बलूचिस्तान हाईवे की बताई जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.

Karachi Football Team

कराची फुटबॉल टीम को क्वेटा जाना पड़ा भारी (Image: X/Baloch Nojawan)

Karachi Football Team Robbed: कराची की एक फुटबॉल टीम को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान हाईवे पर बड़ा टूर्नामेंट खेलने जा रही कराची की टीम को हथियारबंद विद्रोहियों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया. टीम के सभी खिलाड़ियों से नकदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामना को छीन लिया गया. खिलाड़ियों के साथ बस में कुछ अन्य यात्री भी ट्रेवल कर रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों के साथ मारपीट भी गई. इस बड़ी घटना से वहां पर तनाव का माहौल बना हुआ है. इससे ये भी पता चलता है कि उस इलाके की सुरक्षा कितनी खराब है.

विज्ञापन

जुल्फिकार अली भुट्टो ने दी बड़ी जानकारी

दरअसल कराची की टीम क्वेटा जा रही थी. बलूचिस्तान के हाईवे पर मस्तुंग और सरियाब के बीच मास्क पहने हुए हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने बस को घेर लिया, जिसमें 20 खिलाड़ियों की फुटबॉल टीम भी थी. कराची की वेस्ट की टीम को चीफ मिनिस्टर्स गोल्ड कप टूर्नामेंट में भाग लेना था. हालांकि जगह पर पहुंचने से पहले ही उनके साथ वारदात हो गई. उनका फोन सहित सभी जरूरी सामान छीन लिया गया.

विज्ञापन

टीम के मैनेजर जुल्फिकार अली भुट्टो ने इस घटना के बारे में सबसे पहली जानकारी दी. उन्होंने कहा, “हथियारबंद लोगों ने सभी को बस से नीचे उतरने के लिए कहा. उन्होंने सभी का मोबाइल फोन, नकदी और अन्य चीजें छीन लीं. इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य यात्रियों के साथ मारपीट भी की.” इस घटना की जानकारी बहुत जल्द बलूचिस्तान के खेल मंत्री को भी दी गई. मंत्री ने अपने शानदार कदम से सभी का दिल जीता. किसी भी खिलाड़ी के पास पैसे नहीं बचे हुए थे. मंत्री ने उनके रोजाना के भत्ते का प्रबंधन कराया.

विज्ञापन

आजम खान ने लगाए फुटबॉल टीम पर आरोप

सिंध फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आजम खान ने अपने बयान से सभी का चौंका दिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के कारण पहले से किसी को भी वहां जाने के लिए बस और ट्रेन का प्रयोग नहीं करने को कहा गया था. उन्होंने कराची की फुटबॉल टीम को ही घेरे में ले लिया. उन्होंने कहा, “हमने सिंध की टीम को टूर्नामेंट के लिए नहीं भेजा. हमने कराची सहित अन्य क्लबों को पहले ही सुरक्षा कारणों से चेतावनी दे दी थी. हमने कहा था कि कोई भी बस और ट्रेन से क्वेटा ना जाएं. इन सभी चीजों के बावजूद कराची वेस्ट की टीम वहां गई. इसका नतीजा उन्हें भुगतना पड़ा. जिसका डर था वहीं अंत में हुआ.”

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: कौन हैं नीरू धांडा? जिन्होंने शूटिंग में गोल्ड जीतकर भारत का नाम किया रोशन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ