14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने फिर उड़ाया बल्ले से गर्दा, चौके-छक्कों की कर डाली बारिश, वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चौके-छक्कों की बरसात करते हुए नजर आ रहे हैं।

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में बल्ले से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में वैभव एक के बाद एक चौके-छक्कों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन 14 वर्षीय वैभव के लिए बेहद यादगार रहा। बिहार का लाल आईपीएल के बड़े प्लेटफॉर्म पर तूफानी बल्लेबाजी के बूते अपनी पहचान बनाने में सफल रहा। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 7 मैचों में 206 के धांसू स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन ठोके।

विज्ञापन

वैभव ने मचाया गदर

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो अंडर-19 कैंप का है। वैभव एनसीए में बल्ले से जमकर धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैभव के बल्ले से एक के बाद चौके और छक्के निकल रहे हैं। वैभव वीडियो में एकदम क्लीन हिटिंग करते हुए दिख रहे हैं। 14 वर्षीय बल्लेबाज के हर शॉट में जबरदस्त आत्मविश्वास नजर आ रहा है। भारतीय अंडर-19 टीम को पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने के लिए इसी महीने इंग्लैंड के लिए रवाना है। वैभव भी इस टीम का हिस्सा हैं, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। वैभव के पास इंग्लैंड में भी अपनी काबिलियत दिखाने का सुनहरा मौका होगा।

विज्ञापन

आईपीएल में मचाया गदर

आईपीएल 2025 वैभव सूर्यवंशी के लिए किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं रहा। आईपीएल करियर की अपनी पहली ही गेंद पर वैभव ने जोरदार सिक्स जमाते हुए हर किसी को अपना मुरीद बना दिया। 7 मैचों में 14 साल के इस लड़के ने 206 के स्ट्राइक रेट से गर्दा उड़ाते हुए 252 रन ठोके। गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोककर अपने नाम की सनसनी फैला दी। वैभव इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ