---विज्ञापन---

खेल

Roman Reigns को क्यों कहा जाता है OTC? जानिए 10 WWE सुपरस्टार्स और उनके निकनेम के पीछे की कहानी

WWE में सुपरस्टार्स अपने अलग-अलग निकनेम के लिए जाने जाते हैं। हर एक नाम के पीछे कोई न कोई कारण होता है। आइए इतिहास के 10 सबसे बड़े सुपरस्टार्स और उनके निकनेम के पीछे की कहानी के बारे में पता करते हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jul 16, 2025 17:50
WWE, The Undertaker, Roman Reigns, John Cena
क्या है सुपरस्टार्स के निकनेम के पीछे की कहानी (Image via WWE.com)

Story Behind WWE Superstars Nickname: WWE में सुपरस्टार्स अच्छा प्रदर्शन करके फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं। इसी बीच रेसलर्स खुद को अनोखा और खास दिखाने के लिए अलग-अलग तरह के निकनेम का उपयोग करते हैं। इससे कहीं न कहीं उनके किरदार और व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है। हर एक सुपरस्टार का अपना अलग निकनेम रहा है। आइए हम 10 बड़े सुपरस्टार्स और उनके निकनेम के पीछे की कहानी के बारे में जानते हैं।

1. रोमन रेंस (OTC)

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्हें ओरिजिनल ट्राइबल चीफ (OTC) के नाम से जाना जाता है। रोमन अपने परिवार का नेतृत्व करते हैं और उनके पास उला फाला है। इसी वजह से उन्हें ट्राइबल चीफ कहा जाता है। वो जनवरी 2025 में सोलो सिकोआ को हराकर एकमात्र ट्राइबल चीफ बन गए थे।

---विज्ञापन---

2. ब्रॉक लैसनर (द बीस्ट इंकॉर्नेट)

ब्रॉक लैसनर रेसलिंग इतिहास के सबसे खतरनाक सुपरस्टार थे। लैसनर को द बीस्ट इंकॉर्नेट नाम से जाना जाता है। वो आसानी से हारने वाले स्टार नहीं हैं और डॉमिनेट करते हैं। इसी वजह से उन्हें द बीस्ट नाम दिया गया। लैसनर के अंदाज पर यह नाम सूट करता है, क्योंकि सभी उनके सामने आने से डरते हैं।

3. जॉन सीना (डॉक्टर ऑफ थगनॉमिक्स)

जॉन सीना अपने रिटायरमेंट टूर पर हैं और दिसंबर 2025 में उनके करियर का अंत हो जाएगा। जॉन सीना कई अलग-अलग नाम से जाने जाते हैं। उनका डॉक्टर ऑफ थगनॉमिक्स निकनेम सबसे फेमस है। वो अपने करियर के शुरुआती समय में रैपर का किरदार करते थे और अपने रैप से दुश्मनों की बेइज्जती करते थे। इसी वजह से उन्हें यह नाम मिला।

---विज्ञापन---

4. द अंडरटेकर (द डेडमैन)

द अंडरटेकर ने 30 साल तक WWE में काम किया और वो अपने मिस्ट्री कैरेक्टर के लिए पसंद किए जाते थे। उनका निकनेम डेडमैन था। अंडरटेकर का कैरेक्टर कुछ ऐसा था कि वो मारकर जिंदा हुए हैं। उनके किरदार पर यह कहानी सूट करती थी। इसी वजह से उन्हें डैडमैन बुलाया जाता था।

5. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (टेक्सस रैटलस्नेक)

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन WWE के सबसे शानदार सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्हें टेक्सस रैटलस्नेक कहा जाता है। असल में यह नाम उन्हें उनके विद्रोही, कठोर और अनोखे अंदाज के लिए दिया गया था और वो टेक्सस के रहने वाले थे। इसी वजह से उनका नाम टेक्सस रैटलस्नेक पड़ गया।

---विज्ञापन---

6. आंद्रे द जायंट (8th वंडर ऑफ द वर्ल्ड)

आंद्रे द जायंट ने 1993 में दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन आज भी उनका प्रभाव है। वो 7 फुट 4 इंच के सुपरस्टार थे और वजन के मामले में भी कोई उनके करीब नहीं था। वो अन्य रेसलर से एकदम अलग थे और इसी वजह से उन्हें 8th वंडर ऑफ द वर्ल्ड कहा जाता था।

7. द रॉक (पीपल्स चैंपियन)

द रॉक ने अपने WWE करियर में कई अलग-अलग नाम का उपयोग किया है। इसी बीच उनका पीपल्स चैंपियन निकनेम बहुत फेमस हुआ। इसका कारण यह था कि वो फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय थे और WWE मैनेजमेंट के खिलाफ होकर अपने प्रशंसकों की सुनते थे।

---विज्ञापन---

8. ट्रिपल एच (द गेम)

ट्रिपल एच WWE के मौजूदा क्रिएटिव हेड हैं। वो रेसलिंग इतिहास के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो अलग-अलग निकनेम से जाने जाते आए हैं लेकिन उनका द गेम नाम सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ट्रिपल एच खुद को द गेम इसलिए बोलते थे, क्योंकि उनका मैचों में दबदबा रहता था और रोस्टर पर उनकी पकड़ थी।

9. शॉन माइकल्स (हार्ट ब्रेक किड)

शॉन माइकल्स को सालों से हार्ट ब्रेक किड बुलाया जा रहा है। माइकल्स को यह नाम इसलिए दिया गया था, क्योंकि वो अपनी जवानी के समय में कई लड़कियों का दिल तोड़ते थे। इसके अलावा वो फैंस और दोस्तों को धोखा देकर उनसे अलग होने और उनका दिल तोड़ने के लिए भी जाने जाते थे। माइकल्स पर इसी वजह से यह नाम सूट करता था।

---विज्ञापन---

10. सीएम पंक (बेस्ट इन द वर्ल्ड)

सीएम पंक मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्हें बेस्ट इन द वर्ल्ड के रूप में जाना जाता है। पंक ने खुद को यह नाम 2011 में अपने हील रन के दौरान दिया था, जब किसी के लिए भी उन्हें हरा पाना मुश्किल हो गया था। इसके बाद पंक खुद को सर्वश्रेष्ठ मानने लग गए थे।

ये भी पढ़ें:- John Cena, Gunther समेत 13 खलनायक कर रहे हैं WWE की गद्दी पर राज, चैंपियनशिप पर जमा रखा है कब्जा

First published on: Jul 16, 2025 05:46 PM

End of Article
संबंधित खबरें