IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 भारतीय खिलाड़ी
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट यहां आप देख सकते हैं।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Most Runs In T20I Against England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होने जा रहा है। आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टी-20 की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। भारतीय टीम में कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 10 खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20I में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली नंबर 1 पर हैं। हालांकि इस खिलाड़ी ने टी-20 विश्व कप 2024 के बाद संन्यास ले लिया था। लेकिन रन बनाने के मामले में वह नंबर 1 पर काबिज हैं। विराट ने 21 टी-20 मैच में 38.11 की औसत के साथ 648 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम दूसरे स्थान पर है। उन्होंने 16 मैच में 35.92 की औसत के साथ 467 रन बनाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 45.85 की औसत के साथ 321 रन बनाए हैं। उनके नाम 1 शतक भी दर्ज हैं। चौथे स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने 15 मैच में 30.20 की औसत के साथ 302 रन बनाए हैं। पांचवें स्थान पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 49.33 की औसत के साथ 296 रन बनाए हैं।
नाम मैच रन
रोहित शर्मा 21 648
विराट कोहली 16 467
सूर्यकुमार यादव 8 321
हार्दिक पांड्या 15 302
एमएस धोनी 14 296
सुरेश रैना 13 292
केएल राहुल 11 247
गौतम गंभीर 5 162
युवराज सिंह 8 160
श्रेयस अय्यर 6 149
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
A look at the Suryakumar Yadav-led squad for the T20I series against England 🙌#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/nrEs1uWRos
— BCCI (@BCCI) January 11, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: