---विज्ञापन---

UAE vs QAT: 10 खिलाड़ी एक साथ हुए रिटायर्ड आउट, 17 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता, ऐसा अजूबा पहले कभी नहीं हुआ!

UAE Women vs QAT: 10 मई को यूएई महिला क्रिकेट टीम और कतर महिला क्रिकेट टीम के बीच अनोखा टी-20 मुकाबला खेला गया।

---विज्ञापन---

UAE vs QAT: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप एशिया रीजन क्वालिफायर के 6वें मैच में कतर महिला टीम और कतर महिला टीम आमने सामने थीं। इस मैच में ऐसा कारनामा हुआ जो आजतक क्रिकेट में नहीं हुआ होगा। यूएई के 10 बल्लेबाज 0 रन पर रिटायर्ड आउट हो गए। इसके बाद भी यूएई ने 163 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में यूएई की ओर से 9 बल्लेबाज और कतर की ओर से 8 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके। आइए डालते हैं खेले गए मुकाबले पर एक नजर!

0 रन पर आउट हुए 10 खिलाड़ी

इस मैच में यूएई पहले बल्लेबाजी कर रही थी। टीम ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 192 रन बना लिए थे। इसके बाद यूएई क्रिकेट टीम ने खराब मौसम की वजह से अपने सभी बल्लेबाजों को रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया। हालांकि टी-20 प्रारूप में पारी घोषित करने का नियम नहीं होता है। ऐसे में इस मैच में सभी खिलाड़ी पैड पहनकर मैदान पर पहुंचे और खुद को रिटार्यड आउट करने का फैसला किया।

---विज्ञापन---

क्रिकेट में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला, जब एक ही टीम के 11 बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हो गए। लेकिन यूएई की टीम ने ऐसा कारनामा भी किया और मैच को अपने नाम कर लिया।

29 रनों पर सिमट गई कतर

वहीं 20 ओवर में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कतर की टीम 29 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। कतर के 8 बल्लेबाजों ने खाता तक नहीं खोला। कतर की ओर से रिजफा बानो इमैनुएल ने 29 गेंदों में 20 रन बनाए। इसके अलावा एंजेलिन मारे ने 5 और शाहरीन बहादुर ने 2 रन बनाए। इसके अलावा कतर के 8 बल्लेबाज 0 पर आउट हो गए।

---विज्ञापन---

First published on: May 10, 2025 06:59 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola