हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली फिलहाल लिस्ट से बाहर

Most Polluted Cities In The World: सोमवार को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट सामने आई, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इसमें भारत के 13 शहर तो दिख रहे हैं, लेकिन सूची में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नाम नहीं है.

विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण अक्सर परेशानी का सबब बनता है (Photo-PTI)

World’s 20 Most Polluted Cities: 19 अक्तूबर की दोपहर को दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 शहर भारत के थे. हालांकि दिल्ली, जो अक्सर गंभीर वायु प्रदूषण के लिए बदनाम रहती है, एक्यूआईडॉटइन के रियल टाइम डेटा के मुताबिक उस वक्त इस ग्लोबल रैंकिंग में शामिल नहीं थी. सोमवार को भारतीय समयानुसार दोपहर लगभग 3:30 बजे लिए गए ये आंकड़े, अलग-अलग शहरों में पॉल्यूशन के बदलते लेवल और दिन भर एयर क्वालिटी में आए फर्क को बयां कर रहे हैं.

टॉप 20 में कौन से भारतीय शहर शामिल थे?

यूपी का बुलंदशहर दुनिया भर में तीसरे स्थान पर रहा, जहां US AQI 198 दर्ज किया गया, जिसे ‘अनहेल्दी’माना जाता है. त्रिपुरा के अगरतला ने 181 की रीडिंग के साथ चौथा रैंक हासिल किया. राजस्थान के पाली, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, तीनों में AQI 174 दर्ज किया गया. इसके बाद हरियाणा का रोहतक 172 के साथ रहा, जबकि कोटा में 170 दर्ज किया गया. मुंबई का AQI 167 रहा, और हापुड़ का 166. हिसार और बीकानेर में 165-165 AQI दर्ज किया गया, जबकि बरेली में 164 रहा. ये भारतीय शहर टॉप 20 की सूची में शामिल थे.

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट

रैंकशहरराज्य/क्षेत्र और देशAQI सीवियर
1पलंगकारायासेंट्रल कालीमंतन, इंडोनेशिया242सीवियर
2पालेमबांगसाउथ सुमात्रा, इंडोनेशिया207सीवियर
3बुलंदशहरउत्तर प्रदेश, भारत198अनहेल्दी
4अगरतलात्रिपुरा, भारत181अनहेल्दी
5सम्पितमध्य कालीमंतन, इंडोनेशिया180अनहेल्दी
6जांबीइंडोनेशिया176अनहेल्दी
7पालीराजस्थान, भारत174अनहेल्दी
8मुजफ्फरनगरउत्तर प्रदेश, भारत174अनहेल्दी
9बुरहानपुरमध्य प्रदेश, भारत174अनहेल्दी
10मथुराउत्तर प्रदेश, भारत174अनहेल्दी
11रोहतकहरियाणा, भारत172अनहेल्दी
12कोटाराजस्थान, भारत170अनहेल्दी
13मुंबईमहाराष्ट्र, भारत167अनहेल्दी
14हापुड़उत्तर प्रदेश, भारत166अनहेल्दी
15पुत्रजायापुत्रजया, मलेशिया166अनहेल्दी
16हिसारहरियाणा, भारत165अनहेल्दी
17बीकानेरराजस्थान, भारत165अनहेल्दी
18बरेलीउत्तर प्रदेश, भारत164अनहेल्दी
19कुआलालंपुरकुआलालंपुर, मलेशिया164अनहेल्दी
20पेटालिंग जायासेलांगोर, मलेशिया164अनहेल्दी

तारीख: 19 अक्टूबर 2026 | वक्त: दोपहर 3:30 बजे IST | सोर्स: AQI.in

विज्ञापन


टॉप पर इंडोनेशिया का शहर

इंडोनेशिया का पलंगकारया 242 के US AQI के साथ ग्लोबल लेवल पर पहले स्थान पर रहा, जो गंभीर प्रदूषण को दर्शाता है. पालेमबांग 207 की रीडिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहा. इंडोनेशिया के दूसरे शहर, जैसे कि साम्पिट और जाम्बी भी इस लिस्ट में शामिल रहे. मलेशिया के कई शहर, जैसे पुत्राजाया, कुआलालंपुर और पेटालिंग जाया भी इस लिस्ट में दिखाई दिए.

दिल्ली में पॉल्यूशन लेवल घटता-बढ़ता रहा

टॉप 20 में शामिल न होने के बावजूद, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बना रहा. पिछले AQI ग्राफ के मुताबिक, 19 अक्टूबर को सुबह तकरीबन 7:31 बजे राजधानी में AQI 191 के पीक लेवल पर पहुंच गया था, जो दिन के दौरान कम हो गया. ये डेटा दिखाता है कि मौसम की स्थिति, उत्सर्जन और वायुमंडलीय गतिविधियों के कारण रियल-टाइम रैंकिंग बहुत तेजी से बदल सकती है. ग्लोबल लेवल पर टॉप 20 में शामिल न होने का मतलब ये नहीं है कि वहां की हवा साफ है. पॉल्यूशन का हाई लेवल फिर भी लोगों के सेहत पर असर डाल सकता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या दिल से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों पर.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola