इसरो अगले शुक्र मिशन के लिए बना रहा है पेलोड, सोमनाथ ने कहा - अंतरिक्ष विज्ञान के खुलेंगे कई राज

BeFunky-photo (37)
विज्ञापन

Indian Space Research Organisation : मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन(इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने एक घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सौर मंडल के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र के लिए भारत का मिशन कॉन्फ़िगर(configure)/संयोजित किया गया है। उनके मुताबिक मिशन के लिए पेलोड बनाया गया है। यह इस साल अगस्त महीने में मिशन चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के बाद एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें : हिंद महासागर में घुसा चीनी जहाज शि यान 6, श्रीलंका-भारत संबंधों पर डाल सकता है असर

Advertisment

अंतरिक्ष विज्ञान के खुलेंगे कई राज

दिल्ली में सोमनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादेमी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे पास अभी बहुत सारे मिशन हैं, जिसके लिए हमें अभी काफी प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा अभी हम शुक्र मिशन के लिए पेलोड बनाने में लगे हैं, और यदि हम इसमें कामयाब होते हैं तो अंतरिक्ष विज्ञान के कई राज खुल सकते हैं।

क्या शुक्र पर जीवन संभव है ?

सोमनाथ ने आगे कहा कि शुक्र एक दिलचस्प ग्रह है जिसके बारे में काफी लोग जानना चाहते हैं, इसका वातावरण बहुत घना है। यहां पर वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी से 100 गुना ज्यादा है, इसके अलावा इस ग्रह पर एसिड भी भरपूर है। उनका कहना है कि कोई चाहकर भी इसकी सतह में प्रवेश नहीं कर सकता। हम अपने मिशन से यह जानने की कोशिश इसलिए कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या पृथ्वी की तरह भी शुक्र रहने लायक है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ