Vivah Muhurat: शादी-विवाह के लिए क्यों जरूरी होता है शुभ मुहूर्त? जानिए इसके पीछे की मान्यता

Vivah Muhurat: हिंदू धर्म में किसी भी काम को करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है. शादी-विवाह जैसे कार्य शुभ मुहूर्त में करना बेहद जरूरी होता है. कई लोगों के मन में सवाल होता है कि, शादी के लिए शुभ मुहूर्त क्यों जरूरी होता है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Vivah Muhurat

Photo Credit- News24GFX

Vivah Muhurat Significance: हिंदू धर्म में विवाह को सिर्फ एक सामिजक रीति-रिवाज के तौर पर नहीं देखा जाता है. शादी-विवाह को पवित्र आध्यात्मिक बंधन के रूप में माना जाता है. विवाह के लिए शुभ-मुहूर्त देखना बहुत ही जरूरी होता है. शादी से पहले लड़के-लड़की की कुंडली देखी जाती है और शुभ मुहूर्त निकाला जाता है. शादी और शुभ मुहूर्त के बारे में सभी लोग जानते हैं. कई बार लोगों के मन में सवाल आता है शादी के लिए शुभ मुहूर्त क्यों जरूरी होता है. आइये वैदिक ज्योतिष के अनुसार शादी और शुभ मुहूर्त के महत्व को समझते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए क्यों जरूरी है शुभ मुहूर्त

शादी के पवित्र बंधन के लिए मुहूर्त देखना बहुत ही जरूरी होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में कोई भी कार्य करने से सफलता की अधिक संभावना होती है. अगर काम अशुभ मुहूर्त में या बिना मुहूर्त के किया जाए तो रुकावट और बाधा आती है. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है. शुभ मुहूर्त में विवाह का सकारात्मक प्रभाव दंपति के जीवन पर पड़ता है. चलिए शुभ मुहूर्त में शाकी के लाभ के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में शादी के लाभ

विज्ञापन
  • शादी के बाद वैवाहिक जोड़े के लिए सुखमय जीवन के लिए शुभ मुहूर्त में विवाह जरूरी होता है. शुभ मुहूर्त में विवाह करने से जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है.
  • विवाह शुभ मुहूर्त में संपन्न किया जाता है, तो दंपति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है. शुभ मुहूर्त में विवाह करने से दंपति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
  • अच्छी सेहत, संतान सुख और वैवाहिक जीवन में स्थायित्व के लिए शुभ मुहूर्त देखना जरूरी होता है. शुभ मुहूर्त में विवाह करने से तलाक या रिश्ता टूटने की उम्मीद कम होती है.
  • अगर विवाह शुभ मुहूर्त में किया जाता है तो घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. इसके साथ ही ग्रह दोष का निवारण होता है. शुभ मुहूर्त में किए विवाह से ग्रहों की शुभ दृष्टि प्राप्त होती है.

ये भी पढ़ें – Bajrang Baan: मंगलवार-शनिवार को करें बजरंग बाण का पाठ, हर बाधा और परेशानी होगी दूर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ