Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर क्यों खास होती है खीर? जानें इस धार्मिक मान्यता का महत्व

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास होता है. इसके साथ ही इस दिन खीर के प्रसाद का महत्व होता है. क्या आप जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन खीर क्यों खास होती है?

Sharad Purnima 2025

Credit- News24 gfx

Sharad Purnima 2025 Kheer Ka Mahatva: शरद पूर्णिमा पर खीर के प्रसाद के महत्व के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा. लेकिन क्या आप इसके कारण के बारे में जानते हैं. शरद पूर्णिमा पर सभी खीर का प्रसाद बनाते हैं और इसे रात के समय चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं. ऐसी मान्यता है कि, चंद्रमा की किरणें खीर को अमृतमयी करती हैं. चांद की रोशनी में खीर रखने से खीर की जड़ी-बूटियों और औषधियों की शक्ति बढ़ जाती है. बता दें कि, इस बार शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाई जा रही है.

विज्ञापन

क्यों खास होती है खीर?

शरद पूर्णिमा की रात को खीर का प्रसाद बनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, खीर के प्रसाद से देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जाता है. स्कंद पुराण में शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर देवी-देवताओं को अर्पित करने का अल्लेख है. खीर को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसके साथ ही खीर में दूध, चावल और चीनी का मिश्रण होता है जो पोषण का प्रतीक है.

विज्ञापन

खुले आसमान के नीचे खीर रखना

शरद पूर्णिमा के दिन खीर को रात के समय खुले आसमान के नीचे रखा जाता है. यह एक पुरानी परंपरा है. शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें अमृत समान होती हैं यह खीर को अमृत बना देती हैं. खीर में चंद्रमा की किरणें पड़ने से यह और स्वास्थ्यवर्धक और सौभाग्यवर्धक हो जाती है. ऐसी मान्यता है कि, शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है. शरद पूर्णिमा पर आप रात के समय खीर को खुले आसमान के नीचे रखें और सुबह इसका सेवन करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ