Nautapa 2026: नौतपा ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है. नौतपा में भीषड़ गर्मी पड़ती है. इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई को हो चुकी है. इसका समापन 2 जून को होगा. अभी नौतपा में गर्मी के कारण लोग परेशान हैं. हालांकि नौतपा का ज्योतिषीय दृष्टि से खास महत्व होता है. आइये नौतपा के महत्व के बारे में और इस दौरान किन उपायों को करना चाहिए इसके बारे में जानते हैं.
नौतपा का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिषीय दृष्टि से देखें, तो नौतपा की शुरुआत सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से होती है. जब सूर्यदेव चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तब नौतपा लगता है. नौतपा के दौरान सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं. इस दौरान अग्नि तत्व का अधिक प्रभाव रहता है इस वजह से भीषड़ गर्मी होती है.
ये भी पढ़ें – Daan Ke Niyam: किन्नरों को दान देना क्यों माना जाता है शुभ? जानें सनातन परंपरा की मान्यताएं
नौतपा को लेकर ऐसी मान्यता है कि, इस दौरान जितनी अधिक गर्मी होती है. मानसून में उतनी ही अच्छी बारिश होती है. यह किसानों और फसल के लिए अच्छा माना जाता है. नौतपा में अधिक गर्मी पड़ना मानसून के लिए शुभ संकेत होता है. नौतपा में सूर्यदेव को प्रसन्न करने के उपाय करना अच्छा होता है. इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है.
नौतपा का प्रभाव
ज्येष्ठ मासे सीत पक्षे आर्द्रादि दशतारका।
सजला निर्जला ज्ञेया निर्जला सजलास्तथा।।
ये भी पढ़ें – Mahabharata Story: कुरुक्षेत्र युद्ध से दूर रहे थे महाभारत काल के ये 4 योद्धा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
यह श्लोक नौतपा से संबंधित है. इसका अर्थ है कि, अगर ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में आर्द्रा नक्षत्र से लेकर अगले दस नक्षत्रों तक खासकर रोहिणी नक्षत्र तक गर्मी अधिक पड़ती है, तो यह अच्छी वर्षा होने का संकेत होती है.
सूर्यदेव की कृपा के लिए उपाय
नौतपा में सूर्यदेव को प्रसन्न करने और कृपा-दृष्टि के लिए खास उपायों को करना चाहिए. आप रोजाना सूर्य देव की पूजा करें, सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और मंत्रों का जाप करें. पानी, शरबत, छाता, पंखा और मौसमी फलों का दान करें. इसके साथ ही प्याऊ लगवाने और पक्षियों के लिए पानी रखने की सेवा करें.
ये भी पढ़ें – Aaj ka Suvichar: मुश्किल समय में याद करें प्रेमानंद महाराज की ये 5 बातें, हर समस्या का मिलेगा समाधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
56 mins agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
19 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
20 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
22 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
23 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines