Daan Ke Niyam: किन्नरों को दान देना क्यों माना जाता है शुभ? जानें सनातन परंपरा की मान्यताएं
Daan Ke Niyam: हिंदू धर्म में दान करना परम धर्म और सर्वश्रेष्ठ पुण्य माना गया है. दान-पुण्य से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. जरूरतमंद और गरीबों को दान करना शुभ होता है.

Kinnar Ko Daan Dene Ke Niyam: किन्नरों को अक्सर लोग दान देते हैं. किन्नरों को दान करने को लेकर कई खास बातों के बारे में बताया गया है. आइये सनातन परंपरा के अनुसार, इसके बारे में जानते हैं.
मांगलिक कार्यों में शगुन लेते हैं किन्नर
2 / 7आपने अक्सर देखा होगा कि, किन्नर किसी शुभ और मांगलिक कार्यों में शगुन लेने आते हैं. यह शादी-विवाद, नया घर या वाहन खरीदने और घर में बच्चा होने पर शगुन लेने आते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि, किन्नरों का दान क्यों दिया जाता है?
सनातन धर्म में दान का महत्व
3 / 7सनातन धर्म में दान का खास महत्व बताया गया है. एक बार महाभारत काल में श्रीकृष्ण अर्जुन को कहते हैं कि, हे पार्थ! संसार में हर जीव भगवान की रचना है. तुम्हारे द्वार पर जो भी आए कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए. खासकर उपेक्षित वर्ग को दान करना शुभ होता है.
किन्नरों को क्या चीजें दान करें?
4 / 7समाज में किन्नरों को उपेक्षित वर्ग माना जाता है. इन्हें दान करना अच्छा होता है. किन्नरों का संबंध बुध ग्रह से होता है. इन्हें बुध ग्रह से जुड़ी और हरी चीजों का दान करना चाहिए. आइये किन्नरों को क्या दान करें इसके बारे में जानते हैं.
हरे रंग की चीजें करें दान
5 / 7वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से माना गया है. आप किन्नरों का दान कर रहे हैं, तो इन्हें हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां और सुहाग सामग्री दान करें. बुधवार के दिन किन्नरों को दान देना अच्छा होता है.
सिक्का और सुपारी का दान
6 / 7आप इसके साथ ही किन्नरों को पूजा में इस्तेमाल होने वाली सुपारी और सिक्के को अर्पित कर सकते हैं. ऐसा करने से ग्रह दोष और कुंडली की बाधाएं दूर होती हैं. करियर और कारोबार में मुनाफे के लिए इस उपाय को करें.
सामर्थ्य अनुसार, पैसों का दान
7 / 7किन्नरों को आप अपने सामर्थ्य के अनुसार, धन का दान कर सकते हैं. किन्नरों को धन का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि आती है. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.