Sawan Somwar Vrat List 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना महादेव की भक्ति के लिए खास होता है. सावन में शिव भक्त शिवालयों में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. सावन में कांवड़ा यात्रा होती है. इसके साथ ही सोमवार का व्रत रखने का खास महत्व होता है. इस बार सावन महीने की शुरुआत कब हो रही है और सोमवार के कितने व्रत कब-कब पड़ रहे हैं चलिए जानते हैं.
सावन 2026 की शुरुआत
द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा की शुरुआत 29 जुलाई को रात को 8 बजकर 5 मिनट पर होगी. इसका समापन अगले दिन यानी 30 जुलाई की रात को 9 बजकर 30 मिनट पर होगी. उदयातिथि के मुताबिक प्रतिपदा तिथि 30 जुलाई को मान्य होगी इसी दिन से सावन की शुरुआत होगी. बता दें कि, सावन महीने का समापन 28 अगस्त को होगा. इस बार सावन के महीने में कितने सोमवार व्रत कब-कब है आइये इसके बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Sawan 2026: सावन शुरू होने से पहले जान लें धातु या पत्थर में से कौन-सा शिवलिंग घर लाएं? होंगे ये फायदे
सावन सोमवार लिस्ट 2026 (Sawan Somwar List 2026)
सावन का पहला सोमवार – 3 अगस्त 2026
सावन का दूसरा सोमवार – 10 अगस्त 2026
सावन का तीसरा सोमवार – 17 अगस्त 2026
सावन का चौथा सोमवार – 24 अगस्त 2026
सावन महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं. सोमवार का दिन शिव जी की पूजा के लिए खास होता है. सावन का महीना शिव भक्तों के लिए खास होता है. सावन में इन चार दिनों सोमवार का व्रत रखा जाएगा. इसके अलावा सावन शिवरात्री 11 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें – Sawan 2026: कब शुरू होगा सावन? जाने लें तारीख, बनाएं 12 ज्योतिर्लिंग समेत इन मंदिरों के दर्शन का प्लान
शिव जी की पूजा विधि
भक्त सावन के महीने में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करें. भक्त सोमवार का व्रत कर सकते हैं. आप सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें. शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, घी और शक्कर से अभिषेक करें. महादेव को बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद फूल अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. भगवान की आरती कर पूजा संपन्न करें. व्रत रखें और फलाहार करें.
ये भी पढ़ें – Nautapa 2026: नौतपा में अपनाएं खास वास्तु उपाय, घर के कोने में रखें ये एक चीज और देखें चमत्कारिक लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
3 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
4 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
6 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
10 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines