Sunstone: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में रत्न शास्त्र की अहम भूमिका है। रत्न शास्त्र में सनस्टोन के लाभ के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि सनस्टोन पीले रंग का सूर्य की तरह होता है। सनस्टोन माणिक रत्न का उपरत्न होता है। इसे सूर्य का रत्न भी कहा जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपसे सूर्य देव नाराज है और सभी कार्यों में नाकामी मिल रही है तो ऐसे में आपको सनस्टोन जरूर धारण करना चाहिए। मान्यता है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए भी सूर्य रत्न धारण कर सकते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों को सनस्टोन धारण करना चाहिए। साथ ही धारण करने के क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
किस राशि को धारण करने चाहिए सनस्टोन
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सन स्टोन मीन, सिंह और तुला राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक माना जाता है। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने समाज में मान-सम्मान मिलता है। साथ ही कारोबार में वृद्धि होती है। लेकिन सनस्टोन धारण करने से पहले ज्योतिष का परामर्श जरूर लें।
सन स्टोन धारण करने के फायदे
रत्न शास्त्र के अनुसार, सन स्टोन सूर्य ग्रह का उपरत्न माना गया है। मान्यता है कि सन स्टोन धारण करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही शरीर में सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। सन स्टोन धारण करने से सूर्य की गर्मी, शक्ति और खुलेपन को अपने भीतर सोख लेता है। साथ ही मानसिक तनाव और अस्थिरता को कम करता है।
मान्यता है कि सन स्टोन धारण करने से जीवन में सुख-शांति और खुशी बनी रहती है। साथ ही मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होता है। इस रत्न को धारण करने से शरीर में महत्वपूर्ण बल को शक्ति मिलती है। साथ ही इसे धारण करने से नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही अंदर ही अंदर आध्यात्मिक विकास उत्पन्न होता है।
रत्न शास्त्र के अनुसार, सन स्टोन धारण करने से गले में खराश, सर्दी जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। साथ ही इससे तनाव की स्थिति भी दूर हो जाती है।
रत्न शास्त्र के अनुसार, जो लोग सन स्टोन धारण करते हैं उन्हें कारोबार में लाभ मिलता है। सत्य की राह पर चलने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- मेष राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना, जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ
यह भी पढ़ें- अंगारक योग खत्म होने से पहले ये 5 राशि के लोग रहें सावधान, राहु और मंगल करा सकते हैं हानि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी रत्न ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
10 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
12 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
13 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
14 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
17 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines