Day Wise Color: दिन के अनुसार बदलें कपड़ों के रंग, पैसा ही नहीं भाग्य भी रहेगा आपके संग!

Day Wise Color: ज्योतिष में हर रंग किसी न किसी ग्रह से रिलेट करता है है। इसी प्रकार सप्ताह के दिनों पर भी ग्रहों का असर होता है। ऐसे में अगर आप जीवन में सुख-समृद्धि और धन चाहते हैं तो दिन के अनुसार अलग-अलग रंगों के कपड़े पहन सकते हैं। इससे आपकी किस्मत भी खुल जाती है।

Day Wise Color

इन रंगों के पहन लें कपड़े

विज्ञापन

Day Wise Color: हमारे जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। बिना रंग के जीवन नीरस रहता है। इस कारण रंगों के संसार को अपने आसपास बनाए रखना काफी जरूरी होता है। ज्योतिष में हर रंग को किसी न किसी ग्रह का कारक माना जाता है। मान्यता है कि हर ग्रह का अपना दिन और अनुकूल रंग होता है। इस कारण अगर दिन के अनुसार रंगों का चयन किया जाए तो यह बेहद ही शुभ फल प्रदान करता है।

हर व्यक्ति को सुख, शांति, यश, वैभव, दौलत और मान-सम्मान की चाह होती है। ऐसे में अगर आप दिनों के अनुसार अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनते हैं तो आपके लिए यह काफी शुभ रहेगा। इसके साथ ही आपका भाग्योदय हो जाएगा। माना जाता है कि अगर सभी ग्रहों का शुभ प्रभाव किसी व्यक्ति पर पड़ता है तो वह उसकी किस्मत हर मौके पर उसका साथ देती है। इसके अलावा उसके पास धन संपत्ति की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि दिन के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

विज्ञापन

सोमवार का दिन

सोमवार के चंद्रमा से जुड़ा होता है। इस कारण सोमवार के दिन सफेद, क्रीम या हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। वहीं, इस दिन काले और गहरे रंग के कपड़ों को अवॉइड करें।

मंगलवार को पहने इस रंग के कपड़े

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह से जुड़ा होता है। इस कारण मंगलवार के दिन लाल, गुलाबी या मैरून रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन सफेद और काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

बुधवार का दिन

बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके साथ ही लाल और गहरे रंग के कपड़े इस दिन न पहनें।

विज्ञापन

गुरुवार के दिन पहने इस रंग के कपड़े

गुरुवार का दिन गुरु ग्रह को समर्पित होता है। इस दिन गोल्डन और पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इसके साथ ही काले और ग्रे कलर के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

शुक्रवार के दिन

शुक्रवार के दिन गुलाबी, सफेद और हल्के नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन गहरे भूरे और काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

विज्ञापन

शनिवार के दिन पहने इस रंग के कपड़े

शनिवार के दिन काल या गहरे नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इस दिन लाल और चमकीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

रविवार का दिन

रविवार के दिन लाल, नारंगी और गोल्डन कलर के कपड़े पहनना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन नीले और काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

इससे अगर आपकी कुंडली में ग्रह कमजोर तो भी उसका शुभ फल मिलने लगता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ