Watching Time in Dream: स्वप्न शास्त्र में सपनों को भविष्य के आईने की तरह माना गया है. रात की गहरी नींद में अक्सर सभी लोग बहुत सारी चीजें देख लेते हैं. इनमें कुछ भूल भी जाते है, कुछ लंबे समय के लिए याद रहता है. इन्हीं सपनों में एक सपना ऐसा भी है, जो सोचने के लिए बाध्य कर देता है कि आखिर यह सपना क्यों दिखा, क्या मतलब है इसका? यह सपना है, सपने में घड़ी और समय को देखना.
आपको बता दें कि सपनों में घड़ी और समय के सपने कई रूप में आते हैं, जैसे- खुद से नई घड़ी खरीदना, कभी घड़ी को सूइयों को टिक-टिक कर घूमते देखना, कभी घड़ी का उल्टा घूमना, टूटी या बंद घड़ी देखना आदि-आदि. ध्यान रहे कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये केवल एक इत्तेफाक नहीं होता है, क्योंकि ये कई गुप्त संकेत देते हैं. आइए जानते हैं, इससे जुड़े रहस्य क्या हैं?
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इस 3 मूलांक के लोग बनते हैं ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’, चेक करें इनमें कहीं आप भी नहीं
नई घड़ी खरीदना
यदि सपने में आप नई घड़ी खरीदते हैं या आपको कोई घड़ी गिफ्ट करता है, तो ऐसा सपना काफी फेवरेबल माना गया है. यह इसस बात का संकेत देता है कि जीवन में तरक्की होने के समय आने वले हैं, कोई खुशखबरी मिल सकती है.
कलाई पर घड़ी पहनना
सपने खुद की कलाई पर घड़ी पहने देखना या किसी और कलाई पर घड़ी बंधी देखना इस बात का संकेत देता है, जीवन में स्थिरता आने वाली है, मान-सम्मान मिल सकता है और आने वाला समय आपके फेवर में रहेगा.
दीवाल पर चलती घड़ी देखना
घर या किसी दीवाल पर चलती घड़ी देखना जीवन में स्टेबिलिटी और सुख-शांति आने का संकेत दर्शाता है. ऐसा सपना यह भी बताता है अब आपके अटके और रुके काम बनने के योग बन रहे हैं और समय सही चलने वाला है.
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026 Date: पितृपक्ष कब होगा शुरू, किस दिन करें किस पितर का तर्पण? नोट कर लें श्राद्ध की हर तिथि
टूटी या बंद घड़ी देखना
सपने में टूटी या बंद घड़ी देखना एक प्रकार से सचेत करने या वार्निंग देने वाले सपने की तरह होता है. घड़ी का चटका हुआ कांच नुकसान या असफलता को बताता है, जबकि बंद घड़ी एक तरह से बुरे वक्त और कामकाज में अवरोध की ओर इशारा करता है.
घड़ी की सुइयों का उल्टा घूमना
सपने में घड़ी की सुइयों का उल्टा घूमते देखना शुभ नहीं माना जाता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि घड़ी की सुइयां पीछे की तरफ भाग रही हैं, तो यह दर्शाता है कि अतीत के कोई परेशानी या विवाद फिर सिर उठा रहा है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
3 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
4 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
5 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
7 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
22 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines