हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सावधान! Washing Machine के पास भूलकर भी न रखें ये 10 चीजें, घर से चली जाएगी सुख-समृद्धि

Washing Machine Vastu Tips: क्या आप भी वाशिंग मशीन (वॉशिंग मशीन) के पास ऐसे ही कोई भी सामान रख देते हैं? यदि हां, तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल लें, अन्यथा आप कभी भी खुश नहीं रहेंगे. यहां पर आप उन 10 चीजों के बारे में जानेंगे, जिन्हें वाशिंग मशीन के पास रखना वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार ठीक नहीं है.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Washing Machine Vastu Tips: आज के समय में वाशिंग मशीन (वॉशिंग मशीन) एक आम जरूरत बन गई है, जो अधिकतर घरों में देखने को मिल जाएगी. हालांकि, कुछ लोगों की खुशियों में ये वाशिंग मशीन ही बाधा उत्पन्न कर सकती है. दरअसल, वास्तु शास्त्र में घर में वाशिंग मशीन की सही दिशा से लेकर इसके कलर और साइज आदि के बारे में बताया गया है. साथ ही इसके आसपास न रखने वाली चीजों का उल्लेख शास्त्रों में किया गया है. माना जाता है कि यदि आप गलती से भी कुछ नकारात्मक चीजों को वाशिंग मशीन के पास रखते हैं तो आपके घर में आएदिन क्लेश होंगे. साथ ही आर्थिक और शारीरिक स्थिति पर भी अशुभ प्रभाव पड़ सकता है.

चलिए विस्तार से उन 10 चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें वाशिंग मशीन के पास रखना शुभ नहीं होता है.

वाशिंग मशीन के पास क्या नहीं रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, वाशिंग मशीन के पास कभी भी झाड़ू, पोछा, कूड़ेदान, दवाइयां, नमक, आचार का डिब्बा, जूते-चप्पल, फटे पुराने कपड़े, टूटे हुए बर्तन और पूजा सामग्री आदि को रखने से बचना चाहिए. यदि आप इनमें से कोई भी एक चीज को वॉशिंग मशीन के पास रखते हैं तो आपके पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल जाएगी. ऐसे में घर वालों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तीनों तरह की समस्याओं से कभी भी मुक्ति नहीं मिलेगी. साथ ही पूजा का फल भी अधूरा ही मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: मेष समेत इन 5 राशियों को 23 जून से लाभ होने के योग, शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर

घर में कहां पर वाशिंग मशीन रखनी चाहिए?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मौजूद बाथरूम या बालकनी में उत्तर-पश्चिम दिशा में वाशिंग मशीन को रखना शुभ होता है. इसके अलावा किचन के पास दक्षिण-पूर्व दिशा में भी आप वाशिंग मशीन को रख सकते हैं.

विज्ञापन

वाशिंग मशीन से जुड़े अन्य नियम

  • मशीन को हमेशा साफ रखें.
  • घर के अंदर हमेशा हल्के रंग की वाशिंग मशीन ही रखनी चाहिए.
  • मशीन के अंदर गंदा पानी न छोड़ें.
  • गंदे कपड़े से मशीन को साफ न करें.
  • मशीन को हमेशा ढककर रखें.

ये भी पढ़ें- Morning Dreams: सुबह देखे गए सपने कितने समय में सच होते हैं? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola