Washing Machine Vastu Tips: आज के समय में वाशिंग मशीन (वॉशिंग मशीन) एक आम जरूरत बन गई है, जो अधिकतर घरों में देखने को मिल जाएगी. हालांकि, कुछ लोगों की खुशियों में ये वाशिंग मशीन ही बाधा उत्पन्न कर सकती है. दरअसल, वास्तु शास्त्र में घर में वाशिंग मशीन की सही दिशा से लेकर इसके कलर और साइज आदि के बारे में बताया गया है. साथ ही इसके आसपास न रखने वाली चीजों का उल्लेख शास्त्रों में किया गया है. माना जाता है कि यदि आप गलती से भी कुछ नकारात्मक चीजों को वाशिंग मशीन के पास रखते हैं तो आपके घर में आएदिन क्लेश होंगे. साथ ही आर्थिक और शारीरिक स्थिति पर भी अशुभ प्रभाव पड़ सकता है.
चलिए विस्तार से उन 10 चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें वाशिंग मशीन के पास रखना शुभ नहीं होता है.
वाशिंग मशीन के पास क्या नहीं रखना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वाशिंग मशीन के पास कभी भी झाड़ू, पोछा, कूड़ेदान, दवाइयां, नमक, आचार का डिब्बा, जूते-चप्पल, फटे पुराने कपड़े, टूटे हुए बर्तन और पूजा सामग्री आदि को रखने से बचना चाहिए. यदि आप इनमें से कोई भी एक चीज को वॉशिंग मशीन के पास रखते हैं तो आपके पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल जाएगी. ऐसे में घर वालों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तीनों तरह की समस्याओं से कभी भी मुक्ति नहीं मिलेगी. साथ ही पूजा का फल भी अधूरा ही मिलेगा.
घर में कहां पर वाशिंग मशीन रखनी चाहिए?
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में मौजूद बाथरूम या बालकनी में उत्तर-पश्चिम दिशा में वाशिंग मशीन को रखना शुभ होता है. इसके अलावा किचन के पास दक्षिण-पूर्व दिशा में भी आप वाशिंग मशीन को रख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.