Namak ke Pani Se Hath Dhone ke Fayde Ya Nuksan: सनातन धर्म के लोगों के लिए शुभ-अशुभ, लक, भाग्य और बुरी नजर का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इन सभी चीजों का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब व्यक्ति को बुरी नजर लगती है, तो उसके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं। उसके हर बनते काम अपने आप बिगड़ने लगते हैं। इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, जिसमें से एक कॉमन टोटका है नमक के पानी से हाथ धोना। आइए जानते हैं नमक के पानी से हाथ धोना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक?
ये भी पढ़ें- सोने की पायल को पहनना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें कारण
धार्मिक कारण
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर व्यक्ति को बुरी नजर लगी होती है, तो नमक के पानी से हाथ धोने से वो उतर जाती है।
इसके लिए अपने दोनों हाथों में बराबर मात्रा में नमक लीजिए। फिर उन्हें अच्छे से अपने दोनों हाथों पर रगड़े और फिर साफ पानी से उन्हें धो लें। हाथ धोने के बाद वॉश बेसिन को भी अच्छे से पानी धो लें। इस उपाय को करने से बुरी नजर तुरंत उतर जाएगी, जिससे आपका मूड अच्छा होगा और आपको रिलैक्स फील होगा। साथ ही आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी।
वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिकों के अनुसार, नमक के पानी से हाथ धोना फायदेमंद होता है। दरअसल, नमक में कुछ ऐसे गुण होते हैं, जिन्हें हाथों पर लगाने से हाथ डिटॉक्स होते हैं। जब बॉडी से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, तो इससे सूजन और दर्द की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।
साल्ट बाथ लेने के फायदे
हाथों को डिटॉक्स करने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करना भी जरूरी होता है। इससे तनाव, दर्द और सूजन की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसी वजह से आजकल विदेशों में नमक बाथ यानी साल्ट बाथ ट्रेंड कर रहा है। नमक बाथ के दौरान व्यक्ति के शरीर की नमक और तेल से मसाज की जाती है। इससे उनके शरीर की गंदगी तो निकल जाती ही है। साथ ही उन्हें रिलैक्स फील भी होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और सूचना पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
24 mins agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
52 mins agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 hr agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
6 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
22 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines