Is it good to wear a gold anklet: लड़कियों के लिए सोना, चांदी, मोती और हीरे से बने जेवरात का विशेष महत्व है। खासतौर पर सुहागिन महिलाएं को सोने से बने आभूषण ज्यादा पसंद आते हैं। वह सोने की अंगूठी से लेकर नेकलेस, कान के बुंदे और नथनी पहनना पसंद करती हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं पैर में भी सोने से बनी पायल पहनती हैं। लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार, पैरों में सोना पहनना अशुभ होता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।
धार्मिक कारण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने का संबंध कुंडली में गुरु ग्रह से होता है। इसके अलावा सोना भगवान विष्णु का प्रिय धातु भी है, क्योंकि इसे धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसी वजह से पैरों में सोने से बने आभूषण नहीं पहने जाते हैं।
अगर आप पैरों में सोने की पायल पहनती हैं, तो इससे न चाहते हुए भी आपके द्वारा देवी-देवताओं का अपमान हो रहा है। सोने की पायल पहनने से माता लक्ष्मी भी रुष्ठ हो सकती हैं, जिसका सीधा आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।
वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिकों के अनुसार, सोने से बने आभूषण को धारण करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। क्योंकि सोना गर्म होता है। वहीं चांदी के आभूषण ठंडे होते हैं, उन्हें पहनने से बॉडी में ठंडक आती है। साथ ही बॉडी का तापमान संतुलित रहता है, जिससे मौसमी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
पैरों में क्या घारण करना होता है शुभ?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोने की पायल की जगह चांदी और मोती से बनी पायल को धारण करना शुभ होता है। इसके अलावा पैरों में सोने के बिछिया भी नहीं पहनने चाहिए। इससे आपके पति को आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। सोने की बिछिया की जगह आप चांदी की बिछिया पहन सकती हैं। इन्हें पहनना शुभ होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और सूचना पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।