हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vivah Panchami 2025: शादी में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे विवाह पंचमी के खास उपाय, जानें

Vivah Panchami 2025: शादी में बाधाएं आ रही है और लंबे समय से शादी के योग नहीं बन रहे हैं तो ऐसे में विवाह पंचमी के दिन खास उपाय कर शादी में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं. इन उपायों को करने से जल्द विवाह के योग बनेंगे.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Vivah Panchami 2025: सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चों की शादी सही समय पर हो जाए लेकिन शादी में अक्सर कई तरह की रुकावट आती हैं. अगर आप शादी में आने वाली बाधाओं से परेशान हैं तो विवाह पंचमी के दिन खास उपाय कर इन्हें दूर कर सकते हैं. शीघ्र विवाह के उपाय के लिए विवाह पंचमी दिन बहुत ही खास है. आप इस दिन जल्दी शादी के उपाय कर सकते हैं.

विवाह पंचमी 2025 (Vivah Panchami 2025 Date)

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस बार यह तिथि 24 नवंबर की रात को 9 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी जिसका समापन अगले दिन 25 नवंबर की रात को 10 बजकर 56 मिनट पर होगा. उदया तिथि को महत्व देते हुए विवाह पंचमी 25 नवंबर को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.

ये भी पढ़ें – November Panchak 2025: नवंबर महीने में दूसरी बार लगने वाले हैं पंचक, जानें किन कामों से करें परहेज

विज्ञापन

जल्द शादी के लिए उपाय

आप विवाह पंचमी के दिन हल्दी की 11 गांठ और 11 दुर्वा लेकर एक पीले कपड़े में बांधें. इसे आप भगवान गणेश जी को अर्पित कर दें. इसके बाद भगवान के सामने विवाह की मनोकामना रखें इससे जल्द शादी के योग बनेंगे.

शीघ्र विवाह के लिए आप गणेश जी को हल्दी और दही का लेप लगाएं. मान्यताओं के अनुसार यह बहुत ही शुभ माना जाता है और इससे शादी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

विज्ञापन

विवाह पंचमी पर आप माता सीता और भगवान श्रीराम की पूजा करें. माता सीता को चुनरी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि श्रृंगार का सामान अर्पित करें. इस उपाय को करने से शादी के योग बनेंगे.

बेटी की शादी के लिए आप छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें उपहार दें. विवाह पंचमी को इस उपाय को करने से घर की कन्या की शादी के योग बनेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola