Vidura Niti: विदुर नीति में बताए गए ये 4 गुण बदल देते हैं भाग्य, कभी नहीं होती है धन की दिक्कत!

Vidura Niti: महात्मा विदुर ने विदुर नीति में मनुष्य के ऐसे कई गुणों का उल्लेख किया है जो पुरुषों की ख्याति बढ़ाते हैं। इन गुणों को अपनाने से व्यक्ति न केवल समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है, बल्कि अपने कार्यों में भी सफलता और धन-संपदा अर्जित करता है।

vidura-niti-how-to-get-success

Vidura Niti: महाभारत के एक प्रमुख और सम्मानित पात्र विदुर की विदुर नीति में मनुष्य के कई अच्छी आदतों और व्यवहार का वर्णन किया है. जिस आदमी में ये आदतें होती हैं वह हर काम में सफल हो जाता है. ऐसे आदमी की तरक्की कभी नहीं रुकती है. यहां उन 4 गुणों और आदतों की चर्चा की गई है। विदुर नीति के अनुसार, जिन व्यक्तियों में ये आदतें होती हैं, उन्हें जीवन में कभी धन की दिक्कत नहीं होती है।

विज्ञापन

महात्मा विदुर ने विदुर नीति में मनुष्य के ऐसे कई गुणों का उल्लेख किया है जो पुरुषों की ख्याति बढ़ाते हैं। इन गुणों को अपनाने से व्यक्ति न केवल समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है, बल्कि अपने कार्यों में भी सफलता और धन-संपदा अर्जित करता है। इनमें से 4 प्रमुख गुण इस प्रकार हैं:

विज्ञापन

समझदारी

बुद्धिमान व्यक्ति परिस्थितियों का सही आकलन करके उचित निर्णय लेता है। समझदारी से कार्य करने वाला व्यक्ति अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करता है और समाज में सम्मानित होता है।

विज्ञापन

इंद्रियों पर नियंत्रण

इन्द्रियनिग्रह यानी जो व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखता है, वह विकारों से दूर रहता है। इन्द्रियनिग्रह से मनुष्य अपने कार्यों में एकाग्रता बनाए रखता है, जिससे सफलता की संभावना बढ़ती है।

शास्त्रों का ज्ञान

शास्त्रों का ज्ञान व्यक्ति को धर्म, नीति और मर्यादा का बोध कराता है। शास्त्रज्ञ व्यक्ति सही और गलत में अंतर समझकर उचित मार्ग पर चलता है, जिससे उसकी ख्याति और समृद्धि में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

आभार प्रकट करना

कृतज्ञ व्यक्ति अपने उपकारकों के प्रति आभार व्यक्त करता है। यह गुण सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाता है और व्यक्ति को दूसरों का स्नेह एवं सहयोग प्राप्त होता है, जो उसकी उन्नति में सहायक होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ