Vidur Niti: व्यक्ति को मूर्ख बनाती हैं उसकी ये 5 आदतें, आप करते हैं ऐसी गलतियां, तो आज ही सुधार लें

Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति को कई बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए. इनके कारण वह समाज में मुर्ख व्यक्ति बनकर रह जाता है. आपके अंदर यह आदतें हैं, तो आज ही इन्हें त्याग दें.

VIDHUR NITI.jpg

Photo Credit- AI

Vidur Niti 5 Rules: महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है. बता दें कि, महात्मा विदुर महाभारत काल में धृतराष्ट्र और पाण्डु के भाई और कौरव-पांडवों के चाचा थे. वह महाभारत काल में हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री यानी महामंत्री महात्मा थे. महात्मा विदुर अपनी बुद्धिमत्ता और नीतियों के लिए जाने जाते हैं. विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति को कई बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए. इनके कारण वह समाज में मुर्ख व्यक्ति बनकर रह जाता है. व्यक्ति को अपनी इन 5 बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए. इनके कारण वह जीवन में पीछे रह जाता है. आप ऐसी गलतियां करते हैं, तो अपनी आदतों को सुधार लें.

विज्ञापन

ज्ञान का अहंकार

व्यक्ति को जीवन में कभी भी ज्ञान का अहंकार नहीं होना चाहिए. अगर कोई पढ़ लिखकर विद्वान बन जाता है, तो वह खुद को दूसरों से बेहतर समझने लगता है. लेकिन इस तरह का अहंकार व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं होता है. अहंकारी व्यक्ति हमेशा खुद को सही समझता हैं और दूसरों की बात को महत्व नहीं देता है. ऐसे लोग समाज में मुर्ख बनकर रह जाते हैं.

विज्ञापन

क्रोध है दुश्मन

गुस्सा करना व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है. क्रोध में अक्सर व्यक्ति गलत फैसले लेता है. इसक कारण उसे जीवन में आगे पछताना पड़ता है. क्रोध में लिए गए फैसलों के कारण रिश्तों में तनाव और भविष्य में नुकसान हो सकता है. किसी को भी इस तरह की मुर्खता करने से बचना चाहिए. अगर कोई विपरित परिस्थिति आती है, तो क्रोध करने की बजाय धैर्य के साथ शांत रहकर फैसला लें. क्रोध की आदत को व्यक्ति को त्याग देना चाहिए.

विज्ञापन

आलस करें दूर

आलसी व्यक्ति जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाता है. आलस के कारण वह हमेशा काम को टालता है. ऐसे लोग अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाते हैं. आलस करना और काम टालने की आदत से व्यक्ति को बचना चाहिए. आलस के कारण कई बार अच्छे अवसर हाथ से निकल जाते हैं. व्यक्ति को समय की कीमत को समझना चाहिए और आलस का त्याग कर मेहनत से काम करना चाहिए.

लालच से बचें

लालची व्यक्ति अक्सर धन के पीछे भागता रहता है. ऐसा व्यक्ति गलत रास्ते पर जा सकता है. लालची व्यक्ति की इच्छाएं कभी खत्म नहीं होती हैं. लालची लोगों को इस आदत को त्याग देना चाहिए. ‘लालच बुरी बला है’ इस कहावत के अनुसार, लालच करने को बुरी बला बताया गया है. लालची व्यक्ति को अंत में भारी नुकसान और मुसीबत का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

दूसरों से ईर्ष्या

समाज में कई लोग ऐसे होते हैं, जो एक-दूसरे की तरक्की देखकर जलते हैं. इस प्रकार के ईर्ष्या करने वाले लोगों को समाज में मुर्ख माना जाता है. दूसरों की कामयाबी को देखकर ईर्ष्या करना गलत होता है. खुद की दूसरों से तुलना करना भी अच्छा नहीं होता है. दूसरों की सफलता से ईर्ष्या करने से बेहतर है, खुद मेहनत कर सफलता के लिए आगे बढ़ें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ