Rain Water Remedies: बारिश के पानी से करें ये 3 वास्तु उपाय, कई समस्याओं का होगा अंत, जान लें सही तरीका

Rain Water Remedies: मानसून के मौसम में बारिश के पानी को जमा कर उससे कई उपायों को कर सकते हैं. वास्तु अनुसार, इन उपायों को करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

RAIN.jpg (1)

Photo Credit- AI

Rain Water Remedies: सावन के महीने में चारों तरफ बारिश का माहौल है. बारिश का मौसम कई लोगों को पसंद होता है, तो कई लोग बारिश के कारण जलभराव और रास्तों के जाम होने के कारण परेशान हो जाते हैं. मानसून में बरसने वाले पानी का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. ज्योतिष में इसके कई उपायों के बारे में बताया गया है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बारिश के पानी से कई उपायों को कर सकते हैं.

विज्ञापन

ज्योतिषीय उपाय के अनुसार, बारिश के पानी को आप किसी बर्तन में इकट्ठा कर लें. इसके बाद इस पानी को उपायों में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कई फायदे मिलते हैं. खुशहाल जीवन, अच्छी सेहत और आर्थिक तरक्की के लिए बारिश के पानी के इन उपायों को कर सकते हैं. आप इन उपायों को आसानी से कर सकते हैं. चलिए सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत के इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

बीमारियों से बचाव और अच्छी सेहत के उपाय

घर-परिवार में कोई सदस्य बीमारियों से परेशान रहता है. ऐसे में उसकी अच्छी सेहत के लिए बारिश के पानी का उपाय कर सकते हैं. इसके लिए बारिश का साफ पानी स्टील या तांबे के बर्तन में रखें. इस पानी को भगवान शिव की पूजा करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर वर्षा का जल अर्पित करने से मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. आप शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें. इस उपाय को करने से बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. यह सिर्फ धार्मिक मान्यता है, बीमार व्यक्ति की सही से इलाज कराना जरूरी है. तभी कोई भी उपाय काम करता है.

विज्ञापन

सुख-समृद्धि और आर्थिक तरक्की के लिए उपाय

अगर पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो ऐसे में धन-समृद्धि के उपायों को कर सकते हैं. आर्थिक लाभ के लिए आप बारिश के पानी को मिट्टी के घड़े या तांबे के बर्तन में इकट्ठा कर लें. इसके बाद इस पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं. इसे घर की उत्तर दिशा में रख दें. आप रोजाना सुबह शाम इस पानी के पास दीपक जलाएं. 11 दिनों तक इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने और शांति के लिए

कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर स्थिति में होता है, तो व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चंद्र ग्रह के कमजोर होने पर मानसिक अशांति, अनिद्रा और आत्मविश्वास में कमी होती है. इन समस्याओं को दूर करने और चंद्रमा को मजबूत करने के लिए बारिश के पानी का उपाय कर सकते हैं. आप हरे रंग की कांच की बोतल में बारिश का पानी भरकर घर के किसी शांत कोने में रख दें. इसे पूरे साल के लिए रखा रहने दें. इसके बाद अगले साल इसे बारिश आने पर नए पानी के साथ बदल दें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ