Kanwar Yatra 2026: सावन शिवरात्रि पर होगा कांवड़ यात्रा का समापन, इसके बाद भी कांवड़ियों को मानने होंगे कई नियम

Kanwar Yatra 2026: सावन महीने में इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है. सावन महीने में शिवरात्रि के दिन कांवड़ यात्रा का समापन हो जाता है. सावन शिवरात्रि की तारीख और कांवड़ियों के लिए जरूरी नियमों के बारे में जानते हैं.

Untitled design (1)

Photo Credit- AI

Kanwar Yatra 2026: सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई को हो गई थी, सावन का समापन 28 अगस्त को होगा. इस दौरान सावन महीने में कांवड़ यात्रा जारी है. शिव भक्त पवित्र स्थानों से जल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं. सावन महीने में शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के बाद कांवड़ यात्रा का समापन हो जाता है. हालांकि, दूर से जल लाने वाले लोग सावन के पूरे महीने यात्रा करते हैं. सावन में जल वाले दिन यानी सावन शिवरात्रि को कांवड़ यात्रा का समापन हो जाएगा.

विज्ञापन

कब है सावन शिवरात्रि 2026?

पंचांग के अनुसार, सावन शिवरात्रि का पर्व सावन महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि का आरंभ 11 अगस्त की सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि का समापन 12 अगस्त की रात को 1 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयतिथि को महत्व देते हुए सावन शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त 2026, दिन मंगलवार को है. इस दिन जल के साथ ही कांवड़ यात्रा का समापन हो जाएगा.

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा समापन के बाद इन बातों का रखें ध्यान

कांवड़ यात्री अक्सर शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के बाद अपनी दैनिक दिनचर्या में वापस आ जाते हैं. ऐसा करना से भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं. कांवड़ियों को शिव जी की कृपा पाने के लिए सावन के पूरे महीने कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए. कांवड़ यात्रा पूरी कर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद भी कई बातों का ध्यान रखें.

विज्ञापन

सात्विकता का रखें ध्यान – कांवड़ यात्रा करने के बाद पूरे सावन के महीने सात्विकता का ध्यान रखना चाहिए. सभी कांवड़ियों को पवित्रता, स्वच्छता और अच्छे गुणों को अपमाना चाहिए. आहार और व्यवहार को उचित रखना चाहिए.

मांसाहार और नशे से दूर – कांवड़ यात्रियों को जल के बाद भी मांसाहार और नशे से परहेज करना चाहिए. कई लोग जल चढ़ाने के बाद नशा करने लगते हैं और नॉनवेज खाने लगते हैं. सावन में ऐसा करने से शिव जी नाराज होंगे और कांवड़ यात्रा का लाभ नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

लहसुन और प्याज न खाएं – लहसुन और प्याज का सेवन करना कांवड़ यात्रा के दौरान वर्जित होता है. आपको कांवड़ यात्रा के बाद भी पूरे सावन के महीने लहसुन और प्याज नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

ब्रह्मचर्य और आत्मसंयम – कांवड़ यात्रा के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना और जमीन पर सोना चाहिए. कांवड़ यात्रा के समापन के बाद भी कई दिनों तक इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए. अगर संभव हो, तो कांवड़ यात्रियों को पूरे सावन के महीने इन नियमों को मानना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ