Vidur Niti: विदुर महाभारत के मुख्य पात्रों में से एक थे. वह हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री थे. विदुर अपनी बुद्धिमत्ता, नीति-ज्ञान और निष्पक्षता के लिए प्रसिद्ध थे. उन्होंने कई नीतियों के बारे में बताया था. उनकी कई नीतियां आज भी प्रभावी मानी जाती हैं. विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति की कई ऐसी बुरी आदतें होती हैं, जो उसके सम्मान को नष्ट करती हैं. यह बुरी आदतें व्यक्ति के अपमान का कारण बनती हैं. इन बुरी आदतों वाला व्यक्ति जीवनभर सम्मान के लिए तरसता है. व्यक्ति हमेशा दुखी और परेशान रहता है. चलिए इन बुरी आदतों के बारे में जानते हैं.
क्रोध से होता है विनाश
अगर कोई व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करता है, तो वह अपना सम्मान खो देता हैं. क्रोधी व्यक्ति को कोई पसंद नहीं करता है. क्रोध करने से बुद्धि का नाश होता है. गुस्से के कारण काम बिगड़ने लगते हैं. इससे रिश्ते खराब होते हैं.
घमंड करना है गलत
व्यक्ति को घमंडी और अहंकारी नहीं होना चाहिए. अहंकारी व्यक्ति खुद को सही मानता है और किसी की नहीं सुनता है. ऐसे व्यक्ति को लोग पसंद नहीं करते हैं. वह अपना सम्मान खो देता है और जीवनभर परेशान रहता है.
आलस्य है व्यक्ति का दुश्मन
आलस करना व्यक्ति का सबसे बड़ा अवगुण होता है. जो व्यक्ति अपने कामों से पीछे हटता है और आलस करता है, तो वह सफल नहीं हो पाता है. ऐसा व्यक्ति जीवन में अक्सर परेशान रहता है.
लालच करने से बचें
लालची व्यक्ति को कोई भी पसंद नहीं करता है. खासकर अगर कोई अपने लाभ के लिए दूसरों का बुरा करता है, तो ऐसे व्यक्ति से हर कोई नफरत करता है. इन्हें जीवन में सम्मान नहीं मिलता है और अपमान का सामना करना पड़ता है.
दूसरों से ईर्ष्या न करें
दूसरों से ईर्ष्या करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी खुश नहीं रह सकता है. दूसरों की तरक्की से जलने वाले हमेशा परेशान रहते हैं. ईर्ष्या करने की आदत व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देती है. ऐसे व्यक्ति का जीवन नकारात्मकता से भर जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.